NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, परिवार को दिए 11 लाख रुपए
Ashish Bhardwaj | May 26, 2026, 22:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के झुंझुनूं में NEET पेपर लीक से आहत होकर सुसाइड करने वाले परीक्षार्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार की मदद के लिए एनएसयूआई आगे आई है। संगठन ने पीड़ित परिवार 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।
News In Short
- NEET पेपर लीक से आहत छात्र प्रदीप ने आत्महत्या की।
- NSUI ने परिवार को 11 लाख की आर्थिक मदद दी।
- विनोद जाखड़ और राजकुमार शर्मा परिवार से मिले।
- परिवार ने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए कर्ज लिया था।
- NSUI ने पेपर लीक को सिस्टम की बड़ी विफलता बताया।
News In Detail
NSUI नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात
इस दौरान संगठन की ओर से 11 लाख रुपए का चेक परिवार को सौंपा गया। NSUI नेताओं ने कहा कि यह सहयोग देशभर के कार्यकर्ताओं के योगदान से जुटाया गया है।
परिवार ने बेटे के डॉक्टर बनने का देखा था सपना
परिवार को उम्मीद थी कि प्रदीप NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनेगा और परिवार की स्थिति बेहतर करेगा। प्रदीप ने परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत भी की थी।
पेपर लीक की खबरों से सदमे में था छात्र
इसी तनाव और सदमे के बीच उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश देखा गया।
“यह आत्महत्या नहीं, सिस्टम की विफलता”
राहुल गांधी ने भी परिवार को दिया था भरोसा
NSUI का कहना है कि देशभर के कार्यकर्ताओं ने मिलकर आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की। इसी वादे को पूरा करते हुए परिवार को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।
युवाओं के भविष्य पर बड़ा सवाल
उन्होंने मांग की कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जिससे भविष्य में कोई भी छात्र इस तरह मानसिक तनाव का शिकार न हो।
छात्रों ने न्याय की मांग उठाई
छात्र नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार और एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
FAQ
- NEET पेपर लीक मामले में NSUI ने मृतक छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार को कितनी सहायता दी?
NSUI ने मृतक छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। - प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या क्यों की थी?
परिजनों के अनुसार प्रदीप NEET परीक्षा की तैयारी में मेहनत कर रहा था, लेकिन पेपर लीक की खबरों से वह मानसिक तनाव में आ गया और सदमे में आत्महत्या कर ली।
ये खबर भी पढे़:-
SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की बीज फैक्ट्री पर छापेमारी, नकली बीज का भंडार मिला
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA