SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर
Ashish Bhardwaj | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एसओजी ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में SOG ने एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेपर 50 लाख में खरीदा था। अब तक मामले में 142 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
News In Short
- SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में RSBCL डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को किया गिरफ्तार।
- आरोपी पर अपने बेटे, बेटी और भतीजी को लीक पेपर पढ़ाने का है आरोप।
- जांच में खुलासा हुआ कि पेपर 50 लाख रुपए में बाबूलाल कटारा से खरीदा गया था।
- SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 142 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
News In Detail
50 लाख रुपए में खरीदा गया था पेपर
SOG के अनुसार कुंदन कुमार ने वर्ष 2021 में बाबूलाल कटारा से संपर्क किया था। कटारा की हर्बल दवाइयों के बहाने मुलाकात हुई और इसी दौरान पेपर खरीदने का सौदा तय हुआ।
कैसे हुआ पेपर लीक सौदा?
बेटे-बेटी और भतीजी को पढ़ाए गए पेपर
जांच एजेंसियों के अनुसार तीनों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे। हालांकि बाद में वे फिजिकल टेस्ट में असफल हो गए थे।
परीक्षा में मिले थे अच्छे अंक
SOG ने तीनों आरोपियों को 10 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लगातार पूछताछ में कई नए खुलासे सामने आए हैं।
SOG की जांच में बढ़ रही सख्ती
SOG अब आर्थिक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल
विशेषज्ञों का मानना है कि भर्ती परीक्षाओं में तकनीकी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। इससे भविष्य में इस तरह के संगठित परीक्षा घोटालों पर रोक लगाई जा सकती है।
FAQ
- SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कौन गिरफ्तार हुआ?
SOG ने RSBCL के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने परिवार के सदस्यों को लीक पेपर पढ़ाए थे। - पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा की क्या भूमिका है?
जांच के अनुसार RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने 50 लाख रुपए लेकर परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराए थे। यह सौदा वर्ष 2021 में हुआ था। - SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
SOG के अनुसार अब तक इस मामले में 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां अभी भी अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं।
ये भी पढे़:-
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत
दूसरे राज्यों के डॉक्टरों के नाम पर चल रहे हैं अस्पताल, धौलपुर में 12 के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav