अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत
Jageshwar prasad | May 26, 2026, 16:13 IST
Photograph: (the sootr)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान में BSF की सांचू पोस्ट पर पहुंचे। यह वही ऐतिहासिक पोस्ट है जहां 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध लड़े गए थे। इस पोस्ट पर पहुंचने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाके का निरीक्षण किया।
News In Short
- अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री बने।
- यह वही ऐतिहासिक पोस्ट है जहां 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध लड़े गए थे।
- अमित शाह ने जवानों से बातचीत की और उनके साथ पारंपरिक नाश्ता किया।
- उन्होंने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 सीमावर्ती गांवों को समर्पित किया।
- आगे की यात्रा में बीकानेर में स्थित BSF मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
News In Detail
उन्होंने बताया कि 1964 के भारत-पाक युद्ध के समय सांचू की आबादी 500 से अधिक थी। उस समय RAC की चौकी 500 मीटर दूर, रणजीतपुरा गांव में स्थित थी। सूचना मिली थी कि पाकिस्तान सांचू पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इस स्थिति में 3 RAC और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने सांचू को सुरक्षित रखते हुए पाकिस्तानियों को पीछे हटने पर मजबूर किया।
अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार अगले छह महीने में ड्रोन रोधी संयंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ड्रोन जमीन पर कहां उतरता है और उसके मटेरियल का उपयोग कौन करता है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।शाह मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माऔर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, BSF के महानिदेशक प्रवीण कुमार, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका और राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
जवानों से की बातचीत
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 का शुभारंभ
बीएसएफ मुख्यालय में सुरक्षा बैठक
विरोध प्रदर्शन की योजना नाकाम
सांचू पोस्ट, दो युद्धों की गवाह
1971 के युद्ध में सांचू पोस्ट भारतीय सेना और BSF का अहम रणनीतिक केंद्र बनी थी। यहीं से भारतीय सेना ने तीन पाकिस्तानी पोस्ट रनिहाल, बीजनोठ और रुकनपुर पर कब्जा किया था।
FAQ
- राजस्थान के बॉर्डर की किस ऐतिहासिक पोस्ट पर पहुंचने वाले अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री बने हैं?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री हैं। - सांचू पोस्ट पर लॉन्च किए गए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 में राजस्थान के किन जिलों को शामिल किया गया है?
इस अति-महत्वकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में राजस्थान के सीमावर्ती जिलों को शामिल किया गया है। - सांचू पोस्ट पर लड़े गए 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की किन तीन चौकियों पर कब्जा किया था?
भारतीय जांबाज सैनिकों ने सांचू पोस्ट को रणनीतिक केंद्र बनाकर पाकिस्तान की रनिहाल, बीजनोठ और रुकनपुर चौकियों पर कब्जा किया था।
ये भी पढ़ें:-
इंस्टाग्राम पर लव गुरु बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बीकानेर और जयपुर से जुड़े तार
672 में से 529 नियुक्तियां संदिग्ध, लिपिक भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से मिली नौकरी
कोर्ट डेडलाइन पर चुनाव नहीं होने पर राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में मांगी माफी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava