इंस्टाग्राम पर लव गुरु बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बीकानेर और जयपुर से जुड़े तार
Ashish Bhardwaj | May 26, 2026, 13:57 IST
Love Guru Photograph: (The sootr)
गुजरात पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे तौर पर राजस्थान से जुड़े हुए हैं। यह गिरोह इंस्टाग्राम पर लव गुरु बनकर युवाओं को ठगता था।
News In Short
- इंस्टाग्राम पर लव गुरु बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
- इन शातिर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी।
- आरोपी पीड़ितों को वीडियो कॉल करते और उन्हें न्यूड होने के लिए मजबूर करते थे।
- गुजरात पुलिस के अनुसार गिरोह के राजस्थान में बीकानेर और जयपुर से जुड़े तार।
- गुजरात पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से दबोचा।
News In Detail
लव गुरु और रिलेशनशिप एडवाइजर बनकर देश भर के युवाओं को ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह के दूसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से दबोच लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह के सभी मुख्य आरोपी राजस्थान के ही रहने वाले हैं।
बीकानेर और जयपुर से संचालित हो रहा था नेटवर्क
वहीं, गिरोह का तीसरा सदस्य रवि सत्यनारायण भार्गव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास भार्गव को राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिरासत में लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था।
कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने उसकी 4 दिन की रिमांड हासिल की है, जिससे राजस्थान में फैले इस नेटवर्क के अन्य मददगारों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
एस्ट्रोलॉजर पूजा किन्नर गुरुमा का मायाजाल
गिरोह ने अपने जाल को फैलाने के लिए इंस्टाग्राम के एड बूस्टिंग (विज्ञापन) फीचर का सहारा लिया। वे 18 से 35 साल के युवाओं-चाहे पुरुष हों या महिलाएं-को निशाना बनाते थे। जब कोई पीड़ित अपनी समस्या लेकर इनके पास पहुंचता, तो ये वशीकरण और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उनके निजी फोटो मंगवा लेते थे।
वीडियो कॉल पर न्यूडिटी और 60 लाख का खेल
स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वे इन पलों को रिकॉर्ड कर लेते और फिर शुरू होता था ब्लैकमेली का असली खेल। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ये लाखों रुपये ऐंठते थे।
इस गिरोह की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला पीड़ित की शिकायत पर जब जांच शुरू हुई, तो पता चला कि उससे अकेले 1.44 लाख रुपए वसूले जा चुके थे। पुलिस को आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में पिछले दो सालों में 60 लाख रुपए से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिला है।
300 मोबाइल नंबर और 65 से अधिक शिकार
साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान बाबा, ज्योतिषी या रिलेशनशिप एडवाइजर पर भरोसा न करें। अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई आपको ब्लैकमेल करता है, तो डरे नहीं, तुरंत हेल्पलाइन नंबर १९३० पर कॉल करें या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
FAQ
- गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच ने किस गिरोह का पर्दाफाश किया है?
गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर फर्जी “लव गुरु” और रिलेशनशिप एडवाइजर बनकर युवाओं को ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। यह नेटवर्क राजस्थान के बीकानेर और जयपुर से संचालित हो रहा था। - आरोपी लोगों को कैसे ब्लैकमेल करते थे?
आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रेम संबंध और निजी समस्याओं का समाधान बताने का झांसा देते थे। इसके बाद वे पीड़ितों की निजी फोटो और वीडियो हासिल कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलते थे। - साइबर ठगी से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी अनजान बाबा, ज्योतिषी या रिलेशनशिप एडवाइजर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। निजी फोटो और वीडियो साझा करने से बचें और ब्लैकमेल होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत करें।
ये खबरें भी पढे़ं:-
कोर्ट डेडलाइन पर चुनाव नहीं होने पर राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में मांगी माफी
सोने की तस्करी में फंसी थाई महिला को राहत, हाई कोर्ट बोला-विदेशी नागरिक को भी सम्मान से जीने का हक
लेबर पेन बढ़ाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल, कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज के स्टोर से स्टॉक जब्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari