दवा के नाम पर नसों में दौड़ा पानी, कोटा में प्रसूताओं को लगे इंजेक्शन जांच में पाए गए घटिया
Jageshwar prasad | May 26, 2026, 12:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटा में पांच प्रसूताओं की मौत के बाद हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। ड्रग कंट्रोलर ने जिस कंपनी के घटिया इंजेक्शनों पर बैन लगाया है, उसी का उपयोग कोटा की प्रसूताओं के लिए किया गया।
News In Short
- राजस्थान में प्रसूताओं को लगने वाला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जांच में घटिया मिला।
- ड्रग कंट्रोल विभाग ने इंजेक्शन की बिक्री और उपयोग पर लगाया प्रतिबंध।
- यह इंजेक्शन अमृतसर की जैक्सन लेबोरेट्रीज का था, इसमें ऑक्सीटोसिन कंपोनेंट कम मिला।
- कोटा मेडिकल कॉलेज में 4 महीने में 12,500 महिलाओं को इसी कंपनी का इंजेक्शन लगाया।
- ड्रग कंट्रोल विभाग ने कंपनी की अन्य दवाओं के सैंपल जांचने के निर्देश दिए हैं।
News In Detail
ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जिस फार्मा कंपनी के ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) इंजेक्शन की बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है, उसी कंपनी की दवा का भारी-भरकम स्टॉक कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा था।
जब जीवन रक्षक दवा ही बन गई पानी
लैब टेस्टिंग में जो रिपोर्ट सामने आई, वह हैरान करने वाली थी- इंजेक्शन के अंदर मौजूद मुख्य जीवन रक्षक कंपोनेंट ऑक्सीटोसिन की मात्रा लगभग शून्य (जीरो) मिली।
यानी जिस इंजेक्शन को प्रसूताओं की रगों में जिंदगी बचाने के लिए दौड़ाया जा रहा था, उसमें काम का कोई तत्व था ही नहीं। यह सीधे तौर पर मरीजों की जिंदगी के साथ एक जानलेवा खिलवाड़ जैसा है।
कोटा में 12,500 महिलाओं को लग चुका था इंजेक्शन
अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक कोटा में इस कंपनी के करीब 15,000 इंजेक्शन सप्लाई किए गए थे, जिनमें से अधिकांश का इस्तेमाल डिलीवरी के दौरान कर लिया गया।
क्या है 1ml और 5ml का पेच?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब एक ही कंपनी के एक बड़े बैच में इतनी भारी लापरवाही सामने आई है, तो 1ml वाले इंजेक्शन की गुणवत्ता भी पूरी तरह संदेह के घेरे में आ जाती है। उसमें भी घटिया सामग्री होने की पूरी आशंका है।
3,500 वायल जब्त
अब तक करीब 3,500 वायल (इंजेक्शन) जब्त किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, जहां-जहां से अस्पताल में इन दवाओं की री-सप्लाई की जा रही थी, उन ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
आखिर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्यों ब्रह्मास्त्र है ऑक्सीटोसिन?
लेबर पेन बढ़ाना: जिन महिलाओं को प्राकृतिक रूप से प्रसव पीड़ा शुरू नहीं होती, उन्हें प्रसव प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए यह दिया जाता है।
ब्लीडिंग रोकना: बच्चे के जन्म के ठीक बाद मां के गर्भाशय से होने वाले अत्यधिक रक्तस्त्राव (Postpartum Hemorrhage) को रोकने के लिए यह इंजेक्शन सबसे बड़ा हथियार है।
यदि इस इंजेक्शन में कंपोनेंट ही जीरो होगा, तो प्रसव के बाद अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत भी हो सकती है। कोटा में हुई पांच प्रसूताओं की मौत के पीछे क्या यही असली वजह थी? इसकी कड़ियों को अब बारीकी से जोड़ा जा रहा है।
राजस्थान में बढ़ेगा जांच का दायरा
विशेषज्ञों का कहना है कि ऑक्सीटोसिन एक तापमान-संवेदनशील (Temperature-sensitive) दवा है। अगर इसे सही कोल्ड-चेन (निर्धारित ठंडे तापमान) में स्टोर न किया जाए, तो भी इसका असर खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें:-
25-25 पैसे के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने से काट रहे थे फरारी
झुंझुनूं में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते VDO गिरफ्तार
राजस्थान की तीन विभूतियों को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari