सरिस्का में बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, टाइगर संख्या 54 हुई
Jageshwar prasad | May 26, 2026, 11:00 IST
Photograph: (the sootr)
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-22 ने तालवृक्ष रेंज में दो शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। वन विभाग ने बाघिन और शावकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
News In Short
- सरिस्का में बाघिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया, बाघों की संख्या 54 हुई।
- सरिस्का में अब 11 वयस्क बाघ, 17 बाघिन और 26 शावक हैं।
- वन विभाग ने बाघिन और शावकों की सुरक्षा के लिए तालवृक्ष रेंज में निगरानी बढ़ा दी है।
- बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्रफल को 1829 वर्ग किलोमीटर करने का प्रस्ताव।
- वर्ष 2008 में बाघों का पुनर्वास शुरू हुआ था, अब 18 साल में संख्या बढ़कर 54 हुई।
News In Detail
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरिस्का की तालवृक्ष रेंज में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया है। नए शावकों के जन्म के साथ ही सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
तालवृक्ष रेंज में बाघिन ST-22 अपने नन्हें शावकों के साथ गश्ती दल को नजर आई। इन दोनों शावकों की उम्र करीब एक से डेढ़ माह की बताई जा रही है।
सरिस्का में अब 54 बाघ
वन विभाग के अनुसार बाघिन और उसके दोनों शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वनकर्मियों की विशेष टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या खतरे की स्थिति उत्पन्न न हो।
गर्मी में पानी के विशेष इंतजाम
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे सरिस्का क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही और गतिविधियों से बचें तथा वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें। बाघिन और शावकों की सुरक्षा के लिए शांत वातावरण बेहद जरूरी है।
शून्य से 54 तक का सफर
वर्ष 2008 में बाघों को सरिस्का में बसाया गया और अब 18 साल में बाघों की संख्या 54 तक पहुंच गई है। बाघों की लगातार बढ़ती संख्या सरिस्का के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। हालांकि इस दौरान यहां पर करीब आठ बाघों ने अपनी जान भी गवाई है।
मानव दखल और बढ़ती चुनौतियां
जैसे-जैसे बाघों की संख्या बढ़ती जाएगी, बाघ अपनी टेरिटरी बनाएंगे। निश्चित रूप से उनको सरिस्का का वर्तमान जंगल कम पड़ सकता है। कई बार कई बाघ सरिस्का की टेरिटरी को छोड़कर बाहर भी निकल चुके हैं।
सरिस्का का क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी
अब एक नया प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें दौसा और जयपुर जिले के कुछ हिस्सों को सरिस्का में जोड़ा जाएगा। सरिस्का के क्षेत्रफल को 1829 वर्ग किलोमीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव अलवर सरिस्का प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को भेजा गया है।
जयपुर और दौसा के करीब 600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को और बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। यदि ऐसा होता है तो सरिस्का का क्षेत्रफल 1829 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। बाघों की बढ़ती संख्या और नए शावकों के लिए यह विस्तार बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें:-
झुंझुनूं में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते VDO गिरफ्तार
राजस्थान की तीन विभूतियों को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
शिक्षकों को महंगा पड़ा शिक्षा मंत्री का विरोध, शिक्षक नेताओं पर दर्ज कराई एफआईआर
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
By Sumit Kumar
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस
By Sandeep Kumar
ओबीसी आरक्षण पर सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित
By Neel Tiwari
सीएम मोहन यादव की किसानों को सौगात: 317.86 करोड़ रुपए खातों में भेजे गए, दो हजार 387 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू
By Arohi Raj
रायपुर एम्स से अचानक गायब हुई मरीज की मां, बेटे का इलाज कराने आई थी महिला, अपहरण का केस दर्ज
By Umeshwari Baghel
जेडीए विस्तार बना ग्रामीणों के लिए गले की फांस, 644 गांवों का काम अटका, चक्कर काटने को मजबूर
By Mukesh Sharma
सड़कें गड्ढों से गुलजार, दीवारें रंगने पहुंचे सरकार, झोटवाड़ा में मंत्री राज्यवर्धन ने चलाया ब्रश
By Raghvendra Singh Rathore