गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी राहुल गुर्जर पहुंचा कोर्ट के शरण में, मुरैना में किया सरेंडर

Ashish Bhardwaj | Apr 16, 2026, 16:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला को छेड़ने वाले आरोपी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में सरेंडर कर दिया। उसने एमपी में किसी अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर किया है। जयपुर के मालवीय नगर में इसने गर्भवती महिला से सड़क पर छेड़छाड़ की थी।

News In Short

  • छेड़छाड़ के आरोपी राहुल गुर्जर ने जयपुर पुलिस से बचने एमपी की कोर्ट में सरेंडर किया।
  • राहुल पर जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस उसे वहां लाएगी।
  • आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और मूंछें कटवा ली थीं।
  • राहुल पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और मारपीट जैसे 17 गंभीर मामले दर्ज हैं।
  • जयपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राहुल गुर्जर की पहचान की।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी राहुल गुर्जर (33) जेल को अपना सेफ हाउस बनाना चाहता था। पुलिस से बचने के लिए राहुल ने फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की राहुल ने अपनी दाढ़ी और मूंछें कटवा लीं ताकि कोई उसे पहचान न सके। 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11 बजे राहुल ने मुरैना (मध्य प्रदेश) में स्थित कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी और 2018 के डकैती मामले में पेश हुआ। अब, जयपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने मुरैना जाएगी।



राहुल गुर्जर है आदतन अपराधी

राहुल गुर्जर कोई मामूली अपराधी नहीं है। वह ग्वालियर (बिजौली) का निवासी है। उसके खिलाफ 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। एक साल पहले मुरैना डकैती मामले में उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन वह फरार हो गया और भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।



जयपुर पुलिस ने कार्रवाई

जयपुर पुलिस राहुल गुर्जर की लोकेशन ट्रेस करने की लगातार कोशिश कर रही थी। अब, मुरैना में सरेंडर करने के बाद जयपुर पुलिस की एक टीम प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार करने मुरैना जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने जयपुर पुलिस से बचने के लिए पुराने डकेती मामले में सरेंडर किया है। उसे जल्द ही जयपुर लाया जाएगा और छेड़छाड़ मामले में पूछताछ की जाएगी।



12 अप्रैल को हुआ था मामला दर्ज

जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने तत्काल संज्ञान लिया। 12 अप्रैल 2026 को जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले महिला ने 25 मार्च 2026 को शिकायत दी थी। लेकिन ड्यूटी ऑफिसर महेश चंद ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल शिकायत दर्ज की थी।



पुलिस की लापरवाही और कार्रवाई

मामले की जांच करते हुए पाया गया कि हेड कॉन्स्टेबल अंगदराम ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण एएसआई महेश चंद और हेड कॉन्स्टेबल अंगदराम को निलंबित कर दिया गया।



आरोपी का स्पा सेंटर से जुड़ा हुआ होना

पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस ने राहुल गुर्जर की पहचान की। वह मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता था। पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।



ये भी पढे़:-

RPSC: पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की परीक्षा 19 अप्रैल को, एडमिट कार्ड हुए जारी



4 लाख मजदूर, 6500 फैक्ट्रियां, आखिर क्यों विरोध प्रदर्शन में सुलग रही राजस्थान की सबसे बड़ी उद्योग नगरी



किसान भाइयों ने भांजे-भांजियों की शादी में भरा 1.5 करोड़ का मायरा, उपहार में दी 25 बीघा जमीन



जयपुर का मानसरोवर बनेगा नया सियासी केंद्र, कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी मुख्यालय के लिए मांगी जमीन



Tags:
  • जयपुर
  • राजस्थान पुलिस
  • एफआईआर
  • गर्भवती महिला
  • जयपुर पुलिस