जयपुर का मानसरोवर बनेगा नया सियासी केंद्र, कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी मुख्यालय के लिए मांगी जमीन
Ashish Bhardwaj | Apr 16, 2026, 12:51 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भाजपा ने जयपुर के मानसरोवर में अपने नए प्रदेश कार्यालय के लिए सरकार से जमीन मांगी है। इसी इलाके में कांग्रेस का नया प्रदेश कार्यालय बन रहा है।
News In Short
- भाजपा ने जयपुर के मानसरोवर में नए प्रदेश कार्यालय के लिए मांगी जमीन।
- भाजपा ने आवासन मंडल को आवेदन देकर 6,000 वर्ग मीटर जमीन मांगी है।
- मानसरोवर में ही कांग्रेस के नए प्रदेश कार्यालय का निर्माण हो रहा है।
- भाजपा का मौजूदा कार्यालय फरवरी 1990 से सरदार पटेल मार्ग पर चल रहा है।
- मानसरोवर आने वाले समय में प्रदेश की सियासत का बन सकता है नया केंद्र।
News In Detail
मानसरोवर में आमने-सामने होंगे दो दिग्गज दल
दिलचस्प बात यह है कि जिस मानसरोवर इलाके में कांग्रेस का नया मुख्यालय आकार ले रहा है, भाजपा ने भी उसी के समीप वीटी रोड पर जमीन चिन्हित की है।
यदि भाजपा को प्रस्तावित जमीन आवंटित हो जाती है, तो कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश मुख्यालयों के बीच की दूरी महज 400 से 500 मीटर रह जाएगी। ऐसे में जयपुर का यह वीआईपी इलाका भविष्य में प्रदेश की राजनीति की हर बड़ी हलचल का गवाह बनेगा।
जमीन आवंटन और तकनीकी पेच
जमीन आवंटन की प्रक्रिया
चिन्हित क्षेत्र में संस्थानिक जमीन की दर वर्तमान में करीब 60,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। भाजपा ने रियायती दर पर जमीन की मांग की है या नहीं, इसका उल्लेख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंतिम निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।
36 साल बाद नया ठिकाना
जिलों में भी भाजपा का भवन अभियान
प्रदेश के 22 जिलों में कार्यालय भवन बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। 15 जिलों में नवनिर्मित भवनों से कामकाज शुरू भी कर दिया गया है। सात अन्य जिला कार्यालयों का उद्घाटन प्रस्तावित है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान दौरे के दौरान इन कार्यालयों के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में बूंदी, धौलपुर, करौली, जोधपुर और सिरोही जैसे जिलों में भी कार्यालय निर्माण के लिए जमीनें चिन्हित की जा चुकी हैं।
ये भी पढे़:-
स्कूल का खेल मैदान दे दिया पूर्व विधायक की रिसॉर्ट को, हाईकोर्ट ने कलेक्टर के फैसले पर लगाई रोक
डकैती के दौरान दोनों हाथ कटने के बाद भी डटे रहे थे मानसिंह, 44 साल बाद अब मिलेगा सम्मान
डॉक्टरों का करिश्मा, महज 14 रुपए के इंजेक्शन ने बचाई नवजात की जान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari