10 आईएएस अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, चुनाव ड्यूटी वाले अफसरों के देखेंगे विभाग
News In Short
- राजस्थान में 10 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार।
- ये चुनावी ड्यूटी पर गए आईएएस अधिकारियों के विभाग देखेंगे।
- राजस्थान से 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक।
- सबसे ज्यादा 17 अधिकारी पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
- पहले भी अतिरिक्त कार्यभार दिया जा चुका है कुछ अधिकारियों को।
News In Detail
Jaipur: राजस्थान में 10 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ये अतिरिक्त कार्यभार उन आईएएस अधिकारियों के विभागों का दिया गया है, जो इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर देश के पांच राज्यों में गए हैं। प्रदेश के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाकर चुनावी राज्यों में भेजा गया है। सबसे ज्यादा 17 अधिकारी पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाए हैं।
कामकाज सुचारू बनाने के लिए जिम्मेदारी
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा है कि अतिरिक्त प्रभार का यह आदेश अस्थायी तौर पर प्रभावी रहेगा। चुनावी राज्यों में गए अधिकारियों की अनुपस्थिति में प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी कुछ आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
इन राज्यों में हो रहे चुनाव
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। राजस्थान से 28 अधिकारियों और 9 आईपीएस अधिकारियों को चुनावी राज्यों में पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
देखिए पूरी सूची, किन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त चार्ज
ये भी पढे़:-
सचिन पायलट और टीना डाबी 'डिजिटल धमक' में किसी से कम नहीं, जानिए किसकी कितनी 'रीच'
महाराजा और महारानी कॉलेज की जमीन पर फिर मिला हक, कलेक्टर कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
एसआई भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट से आरपीएससी को राहत, 2.25 लाख अभ्यर्थियों का सपना टूटा