सचिन पायलट और टीना डाबी 'डिजिटल धमक' में किसी से कम नहीं, जानिए किसकी कितनी 'रीच'

Ashish Bhardwaj | Apr 03, 2026, 14:51 IST
Share
tonk
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में राजनीति के सितारे सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र में चर्चित आईएएस टीना डाबी की एंट्री हो गई है। दोनों ही सोशल मडिया के धुरंधर हैं। अब दोनों के कामकाज के साथ ही 'रीच' भी चर्चा का विषय बनेगा।

News In Short

  • सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में लोकप्रिय आईएएस टीना डाबी की एंट्री।
  • आईएएस टीना डाबी को बाड़मेर से तबादला कर टोंक का बनाया है कलेक्टर।
  • संयोग यह है कि पायलट और डाबी, दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय।
  • अब दोनों की चर्चा आपसी तालमेल की नहीं, बल्कि डिजिटल धमकी भी रहेगी।
  • एक्सपर्ट के अनुसार, टोंक अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा 'सर्च' होगा।

News In Detail

Tonk: राजस्थान की राजनीति के प्रमुख गढ़ माने जाने वाले टोंक में अब नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। अब यहां एक तरफ प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड सचिन पायलट हैं तो दूसरी तरफ प्रशासनिक गलियारों की लोकप्रिय आईएएस टीना डाबी होंगी। डाबी ने शुक्रवार दोपहर टोंक में कलेक्टर के रूप में कार्यभार सम्भाला। अब चर्चा दोनों के बीच आपसी तालमेल की नहीं, बल्कि 'डिजिटल धमक' की भी रहेगी। दोनों ही डिजिटल प्लेटफार्म पर कमजोर नहीं हैं।

एक्स पर पायलट का एकतरफा राज

राजनीति का अखाड़ा कहे जाने वाले प्लेटफॉर्म 'X' पर सचिन पायलट का कोई मुकाबला नहीं है। 5 मिलियन (50 लाख) फॉलोअर्स के साथ सचिन पायलट प्रदेश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। वहीं, टीना डाबी के 461K फॉलोअर्स हैं। पायलट की 'डिजिटल रीच' डाबी से लगभग 10 गुना ज्यादा है।



x
x


फेसबुक पर भी पायलट की पकड़

फेसबुक राजस्थान के ग्रामीण इलाकों और आम जनता से जुड़ने का सबसे बड़ा जरिया है। इस प्लेटफार्म पर सचिन पायलट के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके जरिए पायलट अपनी रैलियों और जनसभाओं का लाइव प्रसारण करके सीधे कार्यकर्ताओं से जुड़ते हैं। वहीं टीना डाबी के इस प्लेटफार्म पर 414K फॉलोअर्स हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर टीना यहाँ अपनी विभागीय गतिविधियों को साझा करती हैं।



FAC
FAC

इंस्टाग्राम पर टीना डाबी 'सितारा'

यहीं से मुकाबला रोचक हो जाता है। इंस्टाग्राम पर युवाओं और शहरी आबादी के बीच टीना डाबी का क्रेज पायलट से भी ज्यादा है। टीना डाबी के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीना की सादगी, मोटिवेशनल पोस्ट और लाइफस्टाइल युवाओं को खूब पसंद आता है। वहीं, सचिन पायलट के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। युवाओं में लोकप्रिय होने के बावजूद वे यहां टीना से पिछड़ रहे हैं। यानी इंस्टाग्राम की 'ट्रेंडिंग' दुनिया में टीना डाबी की धमक पायलट को चुनौती दे रही है।



insta
insta


टोंक के लिए क्या हैं मायने?

जब टीना डाबी टोंक कलेक्टर के रूप में काम करेंगी तो इसका सीधा असर क्षेत्र की 'डिजिटल ब्रांडिंग' पर पड़ेगा। डिजिटल एक्सपर्ट का कहना है कि टोंक अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाएगा। देखना यह होगा कि दोनों की लोकप्रियता टोंक के विकास में कितनी 'लाइक और शेयर' बटोरती हैं।

सचिन पायलट टोंक से विधायक

सचिन पायलट 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली बार टोंक सीट से चुनाव लड़ने आए थे। 2018 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में भी वे इसी सीट से दोबारा निर्वाचित हुए। 2018 से पहले सचिन पायलट ने कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। वे लोकसभा सांसद रहे। 2004 में वे मात्र 26 साल की उम्र में दौसा से सांसद चुने गए थे। 2009 में वे अजमेर से लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने।

डाबी को बाड़मेर से टोंक भेजा

यूपीएससी परीक्षा की टॉपर रहीं टीना डाबी को टोंक जिले की कमान दी गई है। 65 आईएएस अधिकारियों की हाल ही में आई तबादला सूची में उन्हें बाड़मेर से टोंक लाया गया है। ​

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय टीना डाबी टोंक में स्वच्छता अभियान और अपने नवाचारों के जरिए प्रशासनिक कार्यों को गति दे सकती हैं। साथ ही 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डाबी जिले में कौशल विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने को अपनी प्राथमिकता में ले सकती हैं।



WhatsApp Image 2026-04-03 at 4.02.24 PM
WhatsApp Image 2026-04-03 at 4.02.24 PM


ये भी पढे़:-

8 जिलों की कमान अब महिला कलेक्टरों के हाथ, जानिए इनका क्या रह सकता है एजेंडा?

बदला सीएमओ का पूरा चेहरा, जानिए जितेंद्र, मुकुल और अमिता की कैसे हुई एंट्री

AI तय करेगा IAS और RAS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग, सरकार यह करने जा रही बड़ा बदलाव

जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले आईएएस अफसरों की छुट्टी, अंजलि राजोरिया और प्रताप सिंह हटे, टीना डाबी का भी कद घटा

Tags:
  • सचिन पायलट
  • आईएएस टीना डाबी
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • फेसबुक
  • एक्स
  • टोंक
  • टोंक कलेक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच