जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले आईएएस अफसरों की छुट्टी, अंजलि राजोरिया और प्रताप सिंह हटे, टीना डाबी का भी कद घटा
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों की आई तबादला सूची में जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले कलेक्टरों की छुट्टी कर दी है। प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया और जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह को प्राइम पोस्टिंग से हटा दिया है। कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया गया है।
News In Short
- मंगलवार देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले।
- 12 दिन के अंतराल में यह दूसरी प्रशासनिक सर्जरी।
- जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले आईएएस अफसरों को हटाया।
- प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया और जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह हटे।
- बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया, छोटे जिले की कमान सौंपी
News In Detail
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन आई इस सूची में जनप्रतिनिधियों से उलझने वाले अधिकारियों को प्राइम पोस्टिंग से हटाकर लूप लाइन या कम अहम पदों पर भेजा गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के 25 जिलों की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। बाड़मेर की चर्चित कलेक्टर टीना डाबी का कद घटाया गया है। उन्हें टोंक जैसे छोटे जिले की कमान दी गई है।
सांसद की नाराजगी पर अंजलि को हटाया
विवादों में रहे प्रताप सिंह
मंत्री से विवाद, फिर भी बढ़ गया कद
हालांकि, इस विवाद के बाद माना जा रहा था कि मुकुल शर्मा को किनारे किया जाएगा, लेकिन सरकार ने उन्हें सीएमओ में विशिष्ट सचिव सभी को चौंका दिया। इसे मुख्यमंत्री की टीम में उनकी काबिलियत पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। उनकी जगह अब आशीष मोदी सीकर के नए कलेक्टर होंगे, जो पहले पेंशन लाभार्थियों को नोटिस देने के मामले में चर्चा में रहे थे।
मुख्यमंत्री की कोर टीम में बड़े बदलाव
जल जीवन से लेकर स्वास्थ्य मिशन तक नई जिम्मेदारी
25 जिलों में बदले कलेक्टर
आईएएस चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, आईएएस शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव को श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही का कलेक्टर बनाया गया है।
हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपुतली-बहरोड़ में कलेक्टर लगाया गया है।
दो आरएएस को अतिरिक्त कार्यभार
ये भी पढे़:-
अक्टूबर तक टल सकते हैं पंचायत और निकाय चुनाव, कोर्ट डेडलाइन छूटने की संभावना बढ़ी
दौसा में फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट घोटाला, 2 डॉक्टर और 1 रेडियोग्राफर गिरफ्तार
खेल-खेल में टीले में बना ली सुरंग, मिट्टी ढ़हने से तीन बच्चों की मौत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari