दौसा में फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट घोटाला, 2 डॉक्टर और 1 रेडियोग्राफर गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Mar 31, 2026, 20:14 IST
Share
farji serti
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के दौसा में फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 2 डॉक्टर और 1 रेडियोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जीवाड़े से सरकार को 12.39 करोड़ का नुकसान हुआ है।

News In Short

  • दौसा में फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट देने पर 2 डॉक्टर और 1 रेडियोग्राफर गिरफ्तार।
  • तीनों ने 413 फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर सरकार को 12.39 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
  • दौसा में 2453 सिलिकोसिस सर्टिफिकेट बनाए गए , जो प्रदेश का 46 प्रतिशत हिस्सा है।
  • जांच में आया कि फर्जी सर्टिफिकेट के लिए एक ही एक्सरे का बार-बार इस्तेमाल हुआ।
  • सिलिकोसिस सर्टिफिकेट से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक मदद मिलती है।

News In Detail

राजस्थान के दौसा जिले में सिलिकोसिस के फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने के मामला सामने आया है। इस मामले में दो डॉक्टर और एक रेडियोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने दौसा में 413 फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट जारी कर सरकार को 12.39 करोड़ रुपये का चूना लगाया। फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट के मामले में पहली बार गिरफ्तारी हुई हैं।

तीनों को किया गिरफ्तार

साइबर थाना प्रभारी बृजेश ने बताया कि इस मामले में डॉ. मनोज ऊंचवाल (चेस्ट-टीबी कनिष्ठ विशेषज्ञ), डॉ. डीएन शर्मा (प्रमुख विशेषज्ञ मेडिसिन) और रेडियोग्राफर मनोहर लाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर इन्हें जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ दौसा में 29 जनवरी 2024 को शिकायत दर्ज करवाई थी।

शक के आधार पर बनी कमेटी

सिलिकोसिस सर्टिफिकेट नवंबर 2022 से ऑनलाइन बनना शुरू हुए थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्टिफिकेट दौसा जिले में जारी हुए थे। 10 महीने में दौसा में 2453 सर्टिफिकेट बना दिए गए थे। यह संख्या पूरे प्रदेश में बने सर्टिफिकेट का 46 प्रतिशत थे। इसमें पूरे प्रदेश में 22 कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी। इसमें अकेले 13 लोग दौसा जिले से थे। दौसा में इतनी इतनी अधिक थी कि प्रदेश स्तरीय जांच टीम को शक हुआ और कमेटी गठित की गई।

जांच में सामने आई मिलीभगत

जांच में सामने आया कि कुछ चिकित्सा अधिकारियों और रेडियोग्राफरों ने फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए हैं। जिन मरीजों को सिलिकोसिस नहीं था, उन्हें भी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। और जो मरीज असल में इस बीमारी से पीड़ित थे, उनके सर्टिफिकेट रिजेक्ट कर दिए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि रेडियोग्राफर द्वारा एक ही एक्सरे का बार-बार उपयोग किया गया है। इस एक्सरे को बार-बार फाइल में लगाया गया है।

सिलिकोसिस क्या है?

सिलिकोसिस एक गंभीर बीमारी है जो खदानों में काम करने वाले श्रमिकों में आम होती है। इसमें सिलिका युक्त धूल फेफड़ों में चली जाती है, जिससे फेफड़े खराब हो जाते हैं। सरकार ने इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए 2019 में सिलिकोसिस नीति लागू की थी, जिसके तहत आर्थिक मदद दी जाती है।

सिलिकोसिस कार्ड पर मिलने वाली सहायता

सिलिकोसिस नीति के तहत मरीज को 3 लाख रुपये मिलते हैं। मरीज की मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये और अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मरीज को 1500 रुपये मासिक पेंशन भी दी जाती है।

ये भी पढे़:-

खेल-खेल में टीले में बना ली सुरंग, मिट्टी ढ़हने से तीन बच्चों की मौत

मदन राठौड़ ने गहलोत से क्यों कहा, इंतजार शास्त्र सीरीज छोड़कर संतोष शास्त्र अपना लेना चाहिए

मजदूर की बेटी ने गाड़े झंड़े, 12वीं साइंस में प्राप्त किए 99% अंक, सिविल सेवा में जाने की इच्छा

1520 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षकों का कार्यकाल 3 माह बढ़ा, शिक्षा परिषद ने जारी किए आदेश

Tags:
  • सरकार
  • गिरफ्तार
  • मासिक पेंशन
  • दौसा
  • फर्जी सिलिकोसिस सर्टिफिकेट
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग