Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

Published:
पढ़ें 26 नवंबर की राजस्थान की मुख्य खबरें
Read the top news from Rajasthan for November 26
अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना। जोधपुर में नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंस गए। पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक, जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल।

राजस्थान की टॉप न्यूज

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में महिलाओं का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश के 37 जिलों में घोषित चुनाव परिणामों में 26 जगह महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली है। सबसे खास बात यह है कि महिलाओं के लिए महज 16 जिलों में ही पद आरक्षित थे। इसके बावजूद सामान्य और अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




जोधपुर में लिफ्ट में अटके मंत्री जोगाराम पटेल, 15 मिनट बाद निकले; बोले- फंसा नहीं था, लिफ्ट धीमी थी

जोधपुर में नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंस गए। मंत्री अपने साथ करीब 15 लोगों के साथ तीसरी मंजिल पर जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट पहली मंजिल पर अटक गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मंत्री समेत लिफ्ट में मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब 15 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश

राजस्थान में महिलाओं की शिकायतें सुनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए बने महिला आयोग में ही लंबे समय से खाली कुर्सियां पड़ी हैं। हालात यह हैं कि आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों के पद खाली हैं, जबकि महिलाओं से जुड़े 3,122 मामले सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना; गुरदासपुर से बम लाकर किया था धमाका

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पूछताछ में सामने आया है कि विस्फोट के लिए इस्तेमाल किए गए आईईडी (IED) बम और हथियार लुधियाना व गुरदासपुर की पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे आतंकवादी घटना माना है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश

राजधानी जयपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की पीसीआर (PCR) गाड़ी में कुछ युवक शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही पीसीआर गाड़ी एसएमएस थाना पुलिस की बताई जा रही है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



Tags:
  • श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट
  • Rajasthan District Head Elections
  • राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव
  • Women Empowerment Rajasthan
  • राजस्थान में महिला शक्ति
  • NIA Investigates Railway Track Blast
  • Rajasthan Top News
  • राजस्थान महिला आयोग
  • मंत्री जोगाराम पटेल
  • PCR में शराब पार्टी