Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
राजस्थान टॉप न्यूज
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अशोक गहलोत तिलमिला गए हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि तिलमिलाया मैं नहीं तिलमिलाए आप हैं। गहलोत के मुताबिक उनके लगाए आरोपों से मुख्यमंत्री असहज हुए हैं। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल
राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) की दुर्घटना बीमा योजना को सरकार दूसरे कॉलेजों के लिए मॉडल मान रही है। मगर इसकी सफलता का ताजा हिसाब सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सालाना लाखों रुपए का प्रीमियम बनता है, जबकि क्लेम भुगतान की जानकारी सामने नहीं आई है। बीमा की वास्तविक लागत को लेकर पहले भी विश्वविद्यालय विवादों में रहा है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) की जयपुर पीठ ने कन्हैयालाल हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेशों को चुनौती देने वाली सभी अपीलें खारिज कर दीं। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने ट्रायल कोर्ट के आदेशों को वैध माना और उन्हें बरकरार रखा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
खिलाड़ी लाल बैरवा और रामचंद्र सराधना की कांग्रेस में घर वापसी, क्षेत्र का बदलेगा सियासी गणित
जयपुर में शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकारों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली को निशाने पर लिया। इसी दिन दो पूर्व विधायकों की कांग्रेस में वापसी हुई। डोटासरा ने दोनों को पार्टी में शामिल करवाया। डोटासरा ने राज्य में अपराध और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में दिन गर्म, रातें ठंडी; माउंट आबू में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में दिन के समय धूप और हल्की गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है। गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बाड़मेर 37.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
सीनियर टीचर के 51 हजार और प्रिंसिपल के 6400 से ज्यादा पद खाली, प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षक
राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। शाला दर्पण के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 44 हजार 892 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 19 हजार 807 उच्च माध्यमिक विद्यालय भी हैं। विभाग में कुल 4 लाख 54 हजार 22 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 3 लाख 45 हजार 67 पर कार्मिक कार्यरत हैं, जबकि 1 लाख 8 हजार 955 पद रिक्त हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें