दिल्ली में शाह से किरोड़ीलाल की मुलाकात, शिष्टाचार या राजस्थान की राजनीति में होने वाला है कोई बड़ा खेल
News In Short
- राजस्थान के कद्दावर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की अमित शाह से मुलाकात।
- दोनों नेताओं की मुलाकात ने राजस्थान की राजनीति में बढ़ाई हलचल
- सवाल यही कि क्या अब राजस्थान की राजनीति में होने वाला बड़ा खेल।
- दावा, केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करने पर जोर।
- वरिष्ठ मंत्री समय-समय पर दिल्ली में नेताओं से करते रहे हैं मुलाकात।
News In Detail
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मुलाकात ने फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
किरोड़ी ने साझा की जानकारी
दिल्ली में बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बाद खुद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई बातचीत सकारात्मक और सार्थक रही, जिसमें राजस्थान के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अमित शाह के नेतृत्व को सराहा
किरोड़ी मीणा ने अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व देश की शासन व्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री का नेतृत्व देश को लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच के कारण विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
विश्लेषक का गणित अलग
हालांकि, इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक विश्लेषक इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात मानने को तैयार नहीं हैं। जानकारों का मानना है कि बैठक के दौरान राजस्थान में कृषि क्षेत्र के विकास, सहकारिता से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई होगी।
यह भी माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की मुलाकातें कई बार आने वाले समय की राजनीतिक रणनीतियों का संकेत भी देती हैं।
अहम मानी जा रही मुलाकात
वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा समय-समय पर राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करते रहते हैं। ऐसे में दिल्ली में हुई यह ताजा मुलाकात भी प्रदेश के विकास और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
ये भी पढे़:-
अब 'कसूरी' नहीं, 'नागौरी' कहिए! नागौर की पान मेथी को मिली पहचान, 500 करोड़ के कारोबार की तैयारी
पूर्व आईएएस की ऑटो वाली फरारी, चुनाव का पेच और दिग्गज नेताओं की खामोशी
जयपुर की सड़कों पर '2 लाख' का पहरा, 31 मार्च तक हर दिन कटेगी जेब, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं
जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद सोनम वांगचुक से हटा NSA