जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद सोनम वांगचुक से हटा NSA

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
sonam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जोधपुर की जेल में छह महीने से बंद सोनम वांगचुक की रिहाई कर दी गई है। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले में वांगचुक पर लगा एनएसए हटा दिया है।

News In Short

  • 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक।
  • हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा किया पूरा।
  • आधिकारिक ऑर्डर मिलने के बाद रिहा कर दिए गए।
  • 24 सितंबर 2025 को लद्दाख में हुई हिंसा के बाद लगाया गया था NSA।
  • NSA केंद्र को 12 महीने तक नजरबंद करने की देता है ताकत।

News In Detail

जागेश्वर प्रसाद @ जयपुर

राजस्थान में जोधपुर की सेंट्रल जेल में करीब 6 महीनों से बंद लद्दाख के 'आइकन' सोनम वांगचुक की रिहाई कर दी गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) हटा दिया है। लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए वांगचुक अब करीब 170 दिन के लंबे अंतराल के बाद जोधपुर जेल की सलाखों से बाहर आए।

लेह से मारवाड़ तक का सफर

24 सितंबर 2025 को लद्दाख हिंसा के बाद जब 26 सितंबर को वांगचुक पर NSA की कार्रवाई हुई, तो उन्हें सुरक्षा कारणों से तुरंत जोधपुर शिफ्ट कर दिया गया था। तब से वे मारवाड़ की इसी जेल में बंद थे।

क्यों लगा था NSA?

लद्दाख को 'पूर्ण राज्य' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक लंबे समय से आंदोलनरत थे। सरकार का आरोप था कि उनके अनशन और प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा (जिसमें 4 लोगों की जान गई थी) को भड़काने में उनकी भूमिका थी। इसी आधार पर उन्हें 12 महीने तक नजरबंद रखने की शक्ति देने वाला कड़ा कानून NSA लगाया गया था। लेकिन अब सरकार ने माना है कि उन्होंने अपनी हिरासत की आधी अवधि पूरी कर ली है और वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे हटाना उचित है।

शून्य से शिखर तक: मां की पाठशाला से NIT तक का सफर

सोनम वांगचुक की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है:

देरी से शुरुआत: गांव में स्कूल न होने के कारण 9 साल की उम्र तक स्कूल का मुंह नहीं देखा। शुरुआती शिक्षा मां से घर पर ही ली।

इंजीनियरिंग: श्रीनगर एनआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

शिक्षा में क्रांति: 1988 में SECMOL (Students' Educational and Cultural Movement of Ladakh) बनाया और लद्दाख के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया। 'ऑपरेशन न्यू होप' के जरिए उन्होंने शिक्षा के पारंपरिक तरीकों को बदलकर रख दिया।

लद्दाख का 'मेलोंग' और सरकारी सलाहकार

वांगचुक सिर्फ एक इंजीनियर या एक्टिविस्ट नहीं हैं, बल्कि वे एक दूरदर्शी संपादक भी रहे हैं। उन्होंने 12 सालों तक लद्दाख की एकमात्र प्रिंट मैगजीन 'लद्दाख्स मेलोंग' का संपादन किया और 2004 में हिल काउंसिल सरकार में शिक्षा सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढे़:-

बिजली प्लांट के लिए 1.19 लाख पेड़ों की बलि की तैयारी, कूनो से दूरी है मात्र 15 किलोमीटर

RPSC में महिला अधिकारी से अभद्रता, 11 कर्मचारियों पर लगे आरोप, नोटिस जारी

भ्रष्टाचार पर हाई कोर्ट का अहम आदेश, पुख्ता सबूत हों तो ​गवाहों के पलटने का प्रभाव नहीं

स्पेलिंग मिस्टेक ने बिगाड़ा खेल: 'Secretary' की गलत स्पेलिंग से खुली 20 'खिलाड़ियों' की पोल, फर्जीवाड़ा कर नौकरी ली

Tags:
  • राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
  • रिहाई
  • सोनम वांगचुक
  • लद्दाख हिंसा
  • जोधपुर की सेंट्रल जेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर