राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को होगा फायदा

Jageshwar prasad | Published:
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से खुलेंगे राजस्थान में निर्यात के नए द्वार।
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से खुलेंगे राजस्थान में निर्यात के नए द्वार।
राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मुख्य सचिव ने क्लस्टर्स की विस्तृत मैपिंग कर निर्यात और निवेश संभावनाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित होंगे।
  • 39 फूड पार्क प्रस्तावित, 35 स्थानों पर भूमि आवंटित।
  • किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर, एग्रो-क्लस्टर्स की मैपिंग।
  • 1500 से अधिक एग्रो-प्रोसेसिंग इकाइयां, 1850 सूक्ष्म इकाइयां।
  • मूंग, सरसों, सोयाबीन, अनार, जीरा पर आधारित होंगे क्लस्टर्स।

राजस्थान में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हितधारकों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।



बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसल और क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग की जाए, ताकि राज्य में निवेश और निर्यात की नई संभावनाओं को चिन्हित कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके।



एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य

मुख्य सचिव ने कहा कि क्लस्टर्स को केवल उत्पादन और प्रसंस्करण तक सीमित न रखते हुए खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाए।



इसके लिए छंटाई एवं श्रेणीकरण, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन एवं आपूर्ति व्यवस्था, ब्रांड निर्माण और बाजार से जुड़ाव की सुविधाएं विकसित की जाएं। इससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और किसानों को बेहतर बाजार एवं बेहतर मूल्य मिल सकेगा।



राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य


कितने फूड पार्क और क्लस्टर्स

प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने बताया कि राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत प्रदेश में 39 फूड पार्क प्रस्तावित हैं।



इनमें 35 स्थानों पर भूमि आवंटित की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 2 मेगा फूड पार्क, 4 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स तथा 6 आरआईआईसीओ/स्पाइस पार्क सहित कृषि प्रसंस्करण से जुड़ा आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।



10 नए क्लस्टर्स पर काम

मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन पर आधारित 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।



इनके लिए प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों की फसल एवं जिलेवार मैपिंग की गई है। 7 क्लस्टर्स राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत पात्र हैं।



राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य


उद्योग और निर्यात पर जोर

अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग आईएएस शिखर अग्रवाल ने प्रदेश में बड़े कृषि प्रसंस्करण उद्यमों को आकर्षित करने के साथ कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।



उन्होंने प्रमुख निर्यात योग्य कृषि उत्पादों और उनके संभावित बाजारों को चिन्हित करने तथा एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स को फूड पार्कों और राज्य की औद्योगिक नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया।



1500 से अधिक इकाइयां

प्रदेश में 1,500 से अधिक एग्रो-प्रोसेसिंग इकाइयां तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत समर्थित 1,850 से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां हैं। इन सभी को क्लस्टर विकास से जोड़ा जाएगा।



FAQ

  1. राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत कितने फूड पार्क प्रस्तावित हैं?
    इस नीति के तहत 39 फूड पार्क प्रस्तावित हैं, जिनमें से 35 के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है।
  2. किन 10 प्रमुख फसलों के एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं?
    मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन।
  3. एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य क्या है?
    एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना है। इसके लिए खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा, जिसमें छंटाई, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन और ब्रांड निर्माण शामिल हैं। इससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें:-

मौसम की मार से अब किसानों को सुरक्षा, फल-सब्जियों का भी होगा बीमा, जानें कैसे लें लाभ



सरकार दे रही 70% सब्सिडी, आप भी लगवा सकते हैं मिनी स्प्रिंकलर, जानें पूरी डिटेल



राजस्थान में फिर मंडराया लंपी का खतरा, 10 हजार से अधिक गोवंश संक्रमित



पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया



Tags:
  • आईएएस शिखर अग्रवाल
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
  • एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स
  • राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026