Live Blog
पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया
Jul 04, 2026, 14:29 IST

Synopsis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम है। उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए ​टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद वे अब पचपदरा पहुंचे, जहां उन्होंने रिफाइनरी उद्घाटन किया। उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वे बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचे। यहां उन्होंने देश की आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम में प्रधानमंत्री ने रिफाइनरी की तकनीक और संचालन व्यवस्था को समझा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक्सपर्ट्स और कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने उन्हें रिफाइनरी के कामकाज से जुड़ी अहम जानकारी दी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी का लोकार्पण किया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री ने बीकानेर स्थित 300 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने रिफाइनरी से तैयार उत्पादों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर पहुंचे थे। जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया।

जोधपुर से ही प्रधानमंत्री ने ‘उड़ान-2.0’ की शुरुआत की। इस योजना से जुड़ा प्रेजेंटेशन भी उन्हें दिखाया गया।

पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इसी कार्यक्रम से वे जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी वर्चुअल तरीके रखी।

79 हजार 450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस रिफाइनरी की क्षमता 9 एमएमटीपीए (Million Metric Tonnes Per Annum) है। यह राजस्थान में लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी।

यह एचपीसीएल (Hindustan Petroleum Corporation Limited) और राजस्थान सरकार का संयुक्त उद्यम है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास

बालोतरा के मंच से ही पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया।

13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से जयपुर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। ट्रैफिक की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में पीएम मोदी राजस्थान के 50 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को डिजिटल माध्यम से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इसके बाद उन्होंने बालोतरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

गुजरात रवाना

राजस्थान के सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद पीएम मोदी सीधे गुजरात के साणंद रवाना हो गए। वहां शाम 4:30 बजे भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ओसैट (OSAT – Outsourced Semiconductor Assembly and Test) फैसिलिटी प्लांट का उद्घाटन किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जोधपुर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा जांच के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही थीं।

आमंत्रितों के वाहन गेट नंबर-7 पर पार्क किये गए थे जहां 3 हजार वाहनों की क्षमता थी। वहां से कार्यक्रम स्थल तक शटल सेवा उपलब्ध थी। विशेष आमंत्रित और अधिकृत मीडियाकर्मी गेट नंबर-3 से गए थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पचपदरा पहुंचकर सभी तैयारियों की समीक्षा की थी।

ये भी पढ़ें:-

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में ड्रोन पर रोक, नो फ्लाई जोन घोषित

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: प्रोजेक्ट पर घटिया सामग्री का ग्रहण, NIA ने नकारी साजिश की बात

पचपदरा रिफाइनरी में आग: हाईटेक कवच में कहां रह गई कमी? उठ रहे गंभीर सवाल

पचपदरा में बसेगा एक नया शहर, स्मार्ट सिटी जैसी होगी सुविधा, बड़े-बड़े शहरों का देगा टक्कर
Jul 04, 2026, 14:29 IST
बिना विवाद राजस्थान को नर्मदा का पानी दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने राजस्थान की पानी की समस्या दूर करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद और बंटवारे की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम हो रहा था, तब राजस्थान को भी पानी देने का विषय सामने आया। उस समय देश के कई राज्यों में पानी को लेकर विवाद और संघर्ष की स्थिति बनी रहती थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोगों के मन में सवाल था कि गुजरात नर्मदा का पानी देगा या नहीं। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और राजस्थान में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं।

मोदी ने कहा कि दोनों राज्यों ने मिलकर बिना किसी विवाद, संघर्ष या टकराव के गुजरात से राजस्थान को नर्मदा का पानी साझा किया। आज राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।

Jul 04, 2026, 14:06 IST
युद्ध के समय भारत की कूटनीति काम आई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकट के समय भारत के दूसरे देशों से मजबूत संबंध बेहद उपयोगी साबित हुए। उन्होंने कहा कि पहले भारत करीब 25 से 26 देशों से ईंधन खरीदता था।

पीएम मोदी के अनुसार युद्ध के दौरान भारत ने अपने विकल्प बढ़ाए और ईंधन खरीदने वाले देशों की संख्या 40 तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस दौर में भारत की कूटनीति की ताकत दुनिया ने देखी।

Jul 04, 2026, 14:05 IST
अप्रैल से जून के बीच तेल कंपनियों को 75 हजार करोड़ का नुकसान: पीएम मोदी

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच पेट्रोल और डीजल के कारण तेल कंपनियों को करीब 75 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि यह घाटा इतना बड़ा था कि इतनी राशि में एक नई रिफाइनरी तैयार हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस नुकसान की भरपाई सरकारी खजाने से की गई।

Jul 04, 2026, 14:00 IST
बेहतर प्रबंधन से गैस सिलेंडर के दाम नियंत्रित रहे: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऐसे हालात बने थे, जिनसे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2 हजार रुपए तक पहुंच सकती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने समय पर बेहतर प्रबंधन किया। इसी वजह से आम लोगों को गैस सिलेंडर करीब 950 रुपए में मिल रहा है।

Jul 04, 2026, 13:58 IST
संकट के दौरान संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा हो गया था। इस मुश्किल दौर में भारत ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संसाधनों के सही उपयोग से स्थिति को संभाला।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की मजबूत क्षमता के सामने बड़ा संकट भी छोटा साबित हुआ। देश ने उस समय अपने उपलब्ध संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल किया।

Jul 04, 2026, 13:56 IST
प्रधानमंत्री ने कहा- नया भारत संकल्पों से पीछे नहीं हटता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो महीने पहले रिफाइनरी में हुए हादसे के बावजूद काम को जिस तेजी से पूरा किया गया, वह कड़ी मेहनत और मजबूत संकल्प का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों ने साबित कर दिया है कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो, नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत मुश्किलों के सामने अपनी रफ्तार भी कम नहीं करता।

Jul 04, 2026, 13:49 IST
राजस्थान की माटी का ऋणी हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेज गर्मी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भाजपा सरकार के प्रयासों पर जनता के भरोसे को दिखाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि वे इस स्नेह और समर्थन के लिए राजस्थान की माटी के ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की धरती से देश ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकारें केवल परियोजनाओं का शिलान्यास करके उन्हें छोड़ती नहीं हैं। सरकार उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत और मेहनत से काम करती है।

Jul 04, 2026, 13:42 IST
प्रधानमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Jul 04, 2026, 13:34 IST
प्रधानमंत्री ने रिफाइनरी से टैंकर्स को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी से जुड़े टैंकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रिफाइनरी संचालन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Jul 04, 2026, 13:18 IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान के लिए बेहद सौभाग्य का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान से हमेशा विशेष लगाव रहा है। वे जब भी राजस्थान आए हैं, प्रदेश को नई सौगात देकर गए हैं।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। उन्होंने 16 जनवरी 2018 को पचपदरा रिफाइनरी के काम की शुरुआत करवाई थी। आज वही परियोजना उद्घाटन तक पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उस समय कहा था कि यह रिफाइनरी इस क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। आज यह बात जमीन पर साकार होती दिख रही है।

उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया। सीएम ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 के लिए 13 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। इसका शिलान्यास भी हो चुका है।

भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के युवाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कम समय में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां देने का काम किया है।

सीएम ने यमुना जल समझौते को भी ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में यमुना जल को लेकर महत्वपूर्ण एमओए हुआ है। यह राजस्थान के भविष्य के लिए बड़ा कदम है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर व्यक्ति कहता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

Jul 04, 2026, 13:16 IST
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सभा को संबोधित किया

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पचपदरा में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन राजस्थान और भारत के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी अहम है।

पुरी ने कहा कि दुनिया में पिछले कई वर्षों में बहुत कम ग्रीनफील्ड रिफाइनरी बनी हैं। ऐसे में पचपदरा रिफाइनरी का शुरू होना ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आभार जताया। पुरी ने कहा कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने और पूरा कराने में मुख्यमंत्री का सक्रिय योगदान रहा है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई बड़ी चुनौतियां आईं। कच्चे तेल को रिफाइनरी तक लाने के लिए मुंद्रा से पाइपलाइन बिछाई गई। इसके साथ ही मंगला तेल क्षेत्र से भी लाइन डाली गई।

पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था कि थार क्षेत्र को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसी सोच के साथ इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की शुरुआत सितंबर 2013 में हुई थी। पुरी ने आरोप लगाया कि 2018 से 2023 के बीच पांच साल तक यह परियोजना अटकी रही।

उनके मुताबिक उस समय राजस्थान सरकार की ओर से जरूरी भागीदारी नहीं मिल पाई। भाजपा सरकार बनने के बाद हालात बदले और परियोजना ने फिर रफ्तार पकड़ी।

केंद्रीय मंत्री ने रिफाइनरी की तकनीक को भी बेहद आधुनिक बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में रिफाइनरी की तकनीक को 1 से 20 के स्केल पर आंका जाता है। पचपदरा रिफाइनरी की ग्रेडिंग 17 है।

पुरी के अनुसार यह ग्रेडिंग बताती है कि पचपदरा रिफाइनरी दुनिया की शीर्ष 25 प्रतिशत आधुनिक रिफाइनरी में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत करीब 80 हजार करोड़ रुपए है।

Jul 04, 2026, 13:13 IST
रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Jul 04, 2026, 13:04 IST
प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे

प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे और वहां काम कर रहीं महिला कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने महिला कर्मचारियों से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद प्रधानमंत्री रिफाइनरी के कंट्रोल रूम में पहुंचे। वहां उन्होंने रिफाइनरी की तकनीक और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें कामकाज से जुड़ी अहम बातें बताईं।

Jul 04, 2026, 11:43 IST
पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने टर्मिनल भवन का निरीक्षण भी किया।इस दौरान पीएम मोदी ने एयरपोर्ट की नई सुविधाओं और यात्री सेवाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में उन्हें उड़ान योजना से जुड़ा प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया।पीएम मोदी ने उड़ान योजना की शुरुआत के साथ क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर जोर दिया।

Jul 04, 2026, 11:23 IST
पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी इसके बाद तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Jul 04, 2026, 11:20 IST
कुछ देर में जोधपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दौरे से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पचपदरा के लिए रवाना होंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Jul 04, 2026, 08:58 IST
प्रधानमंत्री आज राजस्थान दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं। जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास होगा।

जोधपुर का नया एयरपोर्ट टर्मिनल

480 करोड़ रुपये की लागत से बना नया टर्मिनल 23,000 वर्ग मीटर में फैला है। इसकी सालाना क्षमता 20 लाख यात्रियों की होगी। यह 5-स्टार GRIHA रेटिंग की दिशा में है। इसमें राजस्थानी वास्तुकला, ऊर्जा-जल संरक्षण और हरित प्रौद्योगिकी शामिल है।

संशोधित उड़ान योजना

पीएम मोदी संशोधित उड़ान योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत 28,840 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा।

पचपदरा रिफाइनरी

पीएम मोदी दोपहर 12:15 बजे बालोतरा के पचपदरा पहुंचेंगे।

खासियतें :

देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
लागत: 79,450 करोड़ रुपए
क्षमता: 9 MMTPA (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष)
पेट्रोकेमिकल क्षमता: 2.4 MMTPA

जयपुर मेट्रो फेज-2

पीएम मोदी पचपदरा से वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे।
लागत: 13,000 करोड़ रुपए से अधिक
लंबाई: 41 किलोमीटर
स्टेशन: 36
कॉरिडोर: प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक

54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

अन्य परियोजनाएं

रेल दोहरीकरण: चूरू-सादुलपुर (58 किमी) और चूरू-रतनगढ़ (46 किमी) - 900 करोड़
सौर ऊर्जा: 1,000 MW बीकानेर (5,500 करोड़) और 300 MW करणीसर
ट्रांसमिशन लाइन: 1,900 करोड़ से अधिक

Jul 03, 2026, 17:59 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट