पचपदरा रिफाइनरी में आग: हाईटेक कवच में कहां रह गई कमी? उठ रहे गंभीर सवाल

Jageshwar prasad | Apr 23, 2026, 12:51 IST
Share
Ashish Bhardwaj (60)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में हालिया अग्नि दुर्घटना ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इनमें सुरक्षा की चूक और जल्दबाजी के दबाव का मुद्दा शामिल है। एनआईए इस जांच कर रही है कि यह हादसा किसी तकनीकी विफलता, साजिश या सिस्टम से छेड़छाड़ का परिणाम तो नहीं है।

News In Short

  • पचपदरा रिफाइनरी में अग्नि दुर्घटना को जांच एजेंसियां कई एंगल से खंगाल रहीं है।
  • यह हादसा तकनीकी विफलता, साजिश या सिस्टम से छेड़छाड़ का परिणाम तो नहीं।
  • एनआईए (NIA) की टीमें कर रही हैं जांच, हर संभावना का रखा जा रहा है ध्यान।
  • 1 जुलाई 2026 की डेडलाइन अब खतरे में, बजट में बढ़ोतरी की भी पूरी संभावना।

News In Detail

Balotra: राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में हुई हालिया अग्नि दुर्घटना ने कई आशंकाओं को जन्म दे दिया है। इसके कारण जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई हैं। यह हादसा महज एक तकनीकी विफलता है या इसके पीछे जल्दबाजी और सुरक्षा में चूक का कोई बड़ा पैटर्न है या कोई साजिश है, इसकी परतों को जांच अब एनआईए की टीमें कर रही हैं।

क्या डेडलाइन का दबाव सुरक्षा पर भारी पड़ा?

परियोजना के आंकड़ों को देखें तो एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है। जो प्रोजेक्ट 8 साल में 90.4% तक पहुंचा था, उसके अंतिम 9.6% काम को कहीं उद्घाटन की संभावित तारीखों के दबाव में तेजी से निपटाने की कोशिश तो नहीं की गई है।

रिफाइनरी का कमीशनिंग फेज (90% के बाद का चरण) सबसे संवेदनशील माना जाता है। आशंका जताई जा रही है कि क्या इस फेज में जरूरी सुरक्षा परीक्षणों को पूरी तरह से अंजाम दिए बिना ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया?

मानक के अनुसार किसी भी यूनिट का 72 घंटे का फुल-ट्रायल जरूरी है, लेकिन आग लगने के वक्त यूनिट ट्रायल मोड में ही थी।

साजिश या सिस्टम टेम्पियरिंग का संदेह?

रिफाइनरी में आगका सबसे रहस्यमयी पहलू करोड़ों की लागत वाले अर्ली वार्निंग सिस्टम का मौन रहना है। गैस रिसाव के बावजूद सेंसर का अलर्ट न देना और ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर का एक्टिव न होना किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

जांच एजेंसियां इस संभावना को भी खारिज नहीं कर रही हैं कि कहीं सिस्टम के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई? यही कारण है कि कंट्रोल रूम के पिछले 48 घंटों के डेटा लॉग और एंट्री रजिस्टर की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा घेरे में बड़ी चूक

हादसे के साथ ही वीवीआईपी मंच तक एक अज्ञात युवक का पहुंच जाना सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के प्रतिबंधित 'D' एरिया में युवक का प्रवेश और वीडियो बनाना यह दर्शाता है कि ग्राउंड लेवल पर सुरक्षा घेरा उतना अभेद्य नहीं था, जितना दावा किया गया। इसी लापरवाही के चलते पचपदरा एसएचओ को निलंबित किया गया है। इस मामले में RAC जवानों की भूमिका पर भी उंगली उठ रही है।

टाइमलाइन और बजट पर पड़ेगा असर

इन तमाम आशंकाओं के बीच एक सच्चाई यह भी है कि इस हादसे ने रिफाइनरी के भविष्य की राह मुश्किल कर दी है। 1 जुलाई 2026 की डेडलाइन अब खतरे में दिख रही है। आशंका है कि प्रभावित यूनिट को ठीक करने में ही 4 से 6 महीने लग सकते हैं। ₹79,450 करोड़ के इस भारी-भरकम प्रोजेक्ट की लागत में और अधिक इजाफा होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें:-

ओपन स्कूल में फर्जी मार्कशीट का मामला उजागर, संविदाकर्मी ने कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा

कुंभलगढ़ अभयारण्य के जंगलो में धधक रही भीषण आग, वन्यजीवों पर मंडराया बड़ा संकट

आईआरएस की बेटी की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के एक अधिकारी के रेफरेंस पर घर में रखा था नौकर

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मुख्य आरोपी का राजस्थान से कनेक्शन , 9 टीमें कर रही हैं तलाश

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • NIA
  • एनआईए
  • जांच एजेंसियां
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • रिफाइनरी में आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच