अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद

Ashish Bhardwaj | Jun 01, 2026, 17:43 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री पद पर अजेय कुमार को नियुक्ति किया गया है। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले अजेय कुमार की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

News In Short

  • भाजपा ने राजस्थान में अजेय कुमार को संगठन महामंत्री नियुक्त किया।
  • प्रदेश भाजपा में यह पद जनवरी 2024 के बाद करीब ढाई साल से खाली था।
  • नए संगठन महामंत्री अजेय कुमार के सामने पार्टी के विभिन्न गुटों में समन्वय करना चुनौती होगी।
  • अजेय कुमार पहले उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं।

News In Detail

राजस्थान भाजपा को करीब ढाई साल बाद संगठन महामंत्री मिल गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अजेय कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।



अजेय कुमार मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।



ढाई साल से रिक्त था संगठन महामंत्री का पद

जनवरी 2024 में प्रदेश भाजपा के तत्कालीन संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का तेलंगाना ट्रांसफर होने के बाद से यह पद खाली था। लंबे समय तक संगठन महामंत्री नहीं होने से पार्टी में समन्वय की कमी देखी जा रही थी।



अजेय कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न गुटों को एक मंच पर लाना होगी। यह नियुक्ति राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले और विधानसभा चुनाव से ढाई साल पहले हुई है। इसे संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अजेय कुमार का मुख्य कार्य होगा कि पार्टी के सभी गुटों को समन्वयित करें और संगठनात्मक शक्ति बढ़ाएं।



भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उम्मीद जताई कि अजेय कुमार के संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



अजेय कुमार को है संगठन में काम का लंबा अनुभव

अजेय कुमार सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वे काफी अनुभवी नेता माने जाते हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।



वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ मंडल) भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड में वे जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं।





HJteWA5bgAA5_gC


चंद्रशेखर का कार्यकाल और उनकी उपलब्धियां

प्रदेश के पिछले संगठन महामंत्री चंद्रशेखर करीब 7 साल इस पद पर रहे। अगस्त 2017 में उनकी नियुक्ति हुई थी।



उनके कार्यकाल में साल 2018 में भाजपा को राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 में पार्टी ने सभी 25 सीटें जीती। 2023 में प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी।



हालांकि उनके कामकाज पर कई सवाल उठे। इसके बाद उन्हें राजस्थान से तेलंगाना ट्रांसफर कर दिया गया।



FAQ

  1. अजेय कुमार (Ajey Kumar) को राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री (General Secretary) कब बनाया किया गया?
    अजेय कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) के निर्देश पर सोमवार 01 जून 2026 को राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। यह पद ढाई साल से खाली था।
  2. अजेय कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?
    अजेय कुमार के सामने राजस्थान में पार्टी के विभिन्न गुटों को एक मंच पर लाकर समन्वय करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
  3. पूर्व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का कार्यकाल और उपलब्धियां क्या थीं?
    चंद्रशेखर का कार्यकाल करीब 7 साल (2017–2024) रहा। उनके कार्यकाल में 2018 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीती और 2023 में प्रदेश में सरकार बनी।


ये खबर भी पढे़:-

25 लाख लेकर फरार, शौक पूरे किए, 15 साल बाद अब गिरफ्तार



फर्जी बीमा क्लेम पर सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 2 करोड़ का झूठा दावा पेश करने का है आरोप



आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए, PTI शिक्षकों का बीकानेर में महापड़ाव



भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, ढ़ाई साल में 26 अफसरों की छुट्टी, 28 की पेंशन आजीवन बंद



Tags:
  • मदन राठौड़
  • राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
  • नितिन नबीन
  • संगठन महामंत्री अजेय कुमार