आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए, PTI शिक्षकों का बीकानेर में महापड़ाव
Jageshwar prasad | Jun 01, 2026, 16:21 IST
Photograph: (the sootr)
PTI भर्ती-2022 में चयनित शारीरिक शिक्षकों का वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर बीकानेर में 14वें दिन भी आंदोलन जारी है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन व्यापक किया जाएगा।
News In Short
- PTI भर्ती-2022 के चयनित शिक्षकों का वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण को लेकर आंदोलन।
- प्रदेशभर से शिक्षक बीकानेर पहुंचे और शिक्षा निदेशालय पर किया महापड़ाव।
- शिक्षकों का आरोप- सभी जांचें पूरी होने के बाद भी सरकार नहीं ले रही है कोई ठोस निर्णय।
- प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर अपनी मांगों से कराया अवगत।
- संघ ने चेतावनी दी- मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
News In Detail
शिक्षा निदेशक से वार्ता भी की
शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अभी तक नियमित कर्मचारियों के समान अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
केवल आश्वासन, कोई ठोस निर्णय नहीं
प्रतिनिधियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों में जांच पूरी होने के बावजूद चयनित शिक्षकों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने विभाग से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर चयनित अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने की मांग की।
अब आर-पार की लड़ाई
अब प्रदेश के सभी मंडलों से जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संबंधित रिपोर्ट भी उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद चयनित शारीरिक शिक्षकों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे प्रदेशभर के चयनित अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चयनित PTI वर्षों की मेहनत और प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया के बाद नियुक्त हुए हैं और विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण जैसी मूलभूत मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की।
अस्थायी व्यवस्था से बढ़ी चिंता
जारी रहेगा संघर्ष
ये भी पढ़ें:-
हॉस्टल की दोस्ती ने मिलकर फतह किया देश का सबसे कठिन इम्तिहान, हासिल की AIR-1 और AIR-2
ग्रामीणों पर खनन माफिया ने की फायरिंग, अवैध खनन के विरोध में चल रहा था धरना
राहुल गांधी पहुंचे पुष्कर, चिंतन शिविर में कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava