राहुल गांधी पहुंचे पुष्कर, प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र
Jageshwar prasad | Jun 01, 2026, 12:28 IST
Photograph: (the sootr)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह राजस्थान के पुष्कर पहुंचे। वे यहां प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले उनका किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधायक सचिन पायलट ने स्वागत किया।
News In Short
- राहुल गांधी किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, गहलोत और पायलट ने संयुक्त रूप से किया स्वागत।
- स्थानीय विधायक ने राहुल गांधी को भेंट स्वरूप हल दिया, उन्होंने हाथ लगाकर इसे स्वीकार किया।
- राहुल पुष्कर के तिलोरा में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र में शामिल होंगे।
- गहलोत ने राहुल के आगमन से पहले केंद्र सरकार पर नीट पेपर लीक और रोजगार के मुद्दों पर घेरा।
News In Detail
विधायक ने भेंट किया हल
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का किशनगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया। राजस्थान एवं दिल्ली के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर “संगठन सृजन अभियान” में वे शामिल होंगे और जिलाध्यक्षों से संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श करेंगे।
राजस्थान पधारने पर… pic.twitter.com/Thrviw3t2L
— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 1, 2026
गहलोत ने किया भावभीना स्वागत
उन्होंने लिखा कि राजस्थान की पावन भूमि पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। राहुल गांधी यहां पुष्कर के तिलोरा में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र में भाग लेने पहुंचे हैं।
आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का स्वागत किया।
राजस्थान की पावन भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है। @RahulGandhi pic.twitter.com/XIMruCiVwo
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 1, 2026
गहलोत ने राहुल के आगमन से पहले साधा निशाना
गहलोत ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विश्वगुरु बनाने के दावों पर जवाब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं, क्योंकि तब तक कौन जीवित रहेगा, यह किसी को नहीं पता।
उन्होंने NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आ रही गड़बड़ियों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे देश के एक करोड़ से अधिक छात्रों का भविष्य अधर में लटका है।
भाजपा का पलटवार
चिंतन शिविर के सियासी मायने
केरल और कर्नाटक में सत्ता और नेतृत्व स्तर पर हुए बड़े बदलावों के बाद, अब राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस में संगठन के एक नए मॉडल को नई ताकत देने की तैयारी में हैं।
इस दौरे को प्रदेश कांग्रेस में आने वाले दिनों में होने वाले संभावित संगठनात्मक बदलावों और आगामी राज्यसभा चुनाव की कड़ियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी का यह संबोधन राजस्थान कांग्रेस के आगामी चुनावी रोडमैप, नई प्राथमिकताओं और भविष्य के नेतृत्व की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:-
कैंटीन मैनेजर को पीटने और यूरिन पिलाने के आरोप, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में सिलेक्टेड कपिल लवानिया की दिल्ली हादसे में मौत
भूमि हड़पने का आरोप, पावर ऑफ अटॉर्नी के दुरुपयोग की जांच, ईडी ने तलब किए किसान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari