कांग्रेस में बचे हुए 4 जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा, सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

Ashish Bhardwaj | Jan 30, 2026, 13:11 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद बचे हुए चार जिलों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही संगठन सृजन अभियान में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा हो गया।

News In Detail

  • राजस्थान में कांग्रेस के चार जिला अध्यक्षकों की घोषणा
  • सुनील शर्मा के नाम पर मुहर, दी जयपुर शहर की कमान
  • झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के लिए भी हुई नियुक्ति
  • सुनील शर्मा का 2024 में लोकसभा चुनाव में टिकट काटा था
  • अब कांग्रेस में सभी संगठन जिलों के अध्यक्षों की निुयक्ति

News In Detail

Jaipur: आखिरकार राजस्थान कांग्रेस में चार जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां हो गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर रात चार महत्वपूर्ण जिलों जयपुर शहर, झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के लिए नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम सुनील शर्मा का है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान दी गई है।



​सुनील शर्मा: विवादों के बाद संगठन में बड़ी वापसी

​सुनील शर्मा की नियुक्ति राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा में है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें जयपुर शहर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, उनके नाम की घोषणा के तुरंत बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म 'द जयपुर डायलॉग्स' को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस के ही एक धड़े ने उन पर दक्षिणपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले चैनल से जुड़े होने के आरोप लगाए थे। ​विवाद इतना बढ़ा कि आलाकमान ने सुनील शर्मा का टिकट काटकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतार दिया था। उस समय सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया था कि उनका 'द जयपुर डायलॉग्स' से कोई प्रबंधन संबंधी जुड़ाव नहीं है, लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच पार्टी ने जोखिम नहीं लिया। अब उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर आलाकमान ने उनके प्रति अपना भरोसा फिर से जताया है।



सुनील की नियुक्ति गुटों को साधने की कोशिश

​सुनील शर्मा सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चैयरमैन और चांसलर हैं। इनके पिता कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे थे। वे आजादी के आंदोलन के दौरान जेल गए थे। सुनील शर्मा की नियुक्ति को जयपुर शहर में कांग्रेस के अलग-अलग गुटों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।



​इन चेहरों को मिली जिलों की जिम्मेदारी

कांग्रेस में ​संगठन सृजन अभियान के तहत तीन अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।


​


झालावाड़: यहां बंशीधर गुर्जर को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। झालावाड़ भाजपा का गढ़ माना जाता है, ऐसे में बंशीधर के कंधों पर यहाँ कांग्रेस को मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी।



​बांसवाड़ा: आदिवासी बेल्ट में पकड़ मजबूत करने के मकसद से हंसराज मीणा को जिम्मेदारी दी गई है।



​प्रतापगढ़: यहाँ दिग्विजय सिंह राजावत को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



​अब सभी संगठन जिलों में नियुक्ति

​प्रदेश में कुल 50 संगठनात्मक जिलों में से 45 की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। विवादों और आंतरिक खींचतान के कारण इन चार जिलों के नामों पर पेंच फंसा हुआ था। गुरुवार रात हुई इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने अब निकाय चुनावों और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, अभी राजसमंद में जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है।



ये भी पढे़:-

झंडा विवाद पर विश्वेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान, 13 फरवरी को मोती महल पर फहराएंगे रियासतकालीन ध्वज, परिवार की कलह फिर सड़कों पर



एमपी में बारिश तो राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम



विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी



राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई



Tags:
  • कांग्रेस
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • सुनील शर्मा
  • झालावाड़
  • बांसवाड़ा