विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी

Ashish Bhardwaj | Jan 29, 2026, 20:20 IST
Share
ravindra-singh-bhati
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मामला उठाया। उन्होंने ओरण और गोचर के संरक्षण की लेकर कानून बनाने की मांग की।

News In Short

  • शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में की खेजड़ी बचाने की मांग।
  • भाटी ने यह मुद्दा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया
  • भाटी ने कहा, पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की है तैयारी।
  • उन्होंने कहा कि डेजर्ट एरिया में खेजड़ी, ऊंट और गोडावण है विलुप्त होने के कगार पर।
  • उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र, पशुधन और चारागाहों के नुकसान और पलायन बढ़ने पर जताई चिंता।

News In Detail

राजस्थान में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गुरुवार को विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्होंने शून्यकाल के दौरान खेजड़ी पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में अब तक 26 लाख खेजड़ी के पेड़ काटे जा चुके हैं। अभी 50 लाख और पेड़ों की कटाई की तैयारी है। खेजड़ी बचाने को लेकर जन आंदोलन भी चल रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खेजड़ी के पेड़ों का बताया महत्व

शिव विधायक भाटी ने कहा कि खेजड़ी का पेड़ मरुस्थलीय इलाकों में जलवायु, जीविका और पारिस्थितिकी का आधार है। अब इस पेड़ की अंधाधुंध कटाई हो रही है। भाटी ने विधानसभा में कहा कि खेजड़ी पेड़ केवल एक वृक्ष नहीं है, बल्कि राजस्थान के पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 15 सालों में जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में 26 लाख से ज्यादा खेजड़ी पेड़ काटे गए हैं। यह क्षेत्र की संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। दरअसल, पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियां प्लांट लगा रही हैं। इस दौरान खेजड़ी के पेड़ों को काटा जा रहा है।

राज्य वृक्ष, राज्य पशु और पक्षी संकट में

भाटी ने राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी, राज्य पशु ऊंट और राज्य पक्षी गोडावण की मौजदा स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ये तीनों विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या हम आखिरी पीढ़ी हैं, जो अपने पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान की धरोहर को समाप्त होते हुए देखेंगे।

प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान और पलायन

भाटी ने कहा कि राज्य के लोगों को न तो पर्याप्त बिजली मिली, न ही सीएसआर का लाभ मिला हैं। इस कारण से पारिस्थितिकी तंत्र, पशुधन और चारागाहों का नुकसान हुआ है, और पलायन बढ़ा है। उन्होंने इस समस्याओं के समाधान के लिए एक कठोर खेजड़ी संरक्षण कानून की आवश्यकता है।

ओरण और गोचर का संरक्षण

भाटी ने कहा कि जैसलमेर में ओरण को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए पैदल यात्रा निकाली जा रही है। हमने इस जन आंदोलन का समर्थन किया। सरकार से ओरण और गोचर के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

कानूनी संरक्षण की आवश्यकता

भाटी ने राजस्थान सरकार से खेजड़ी पेड़, ओरण और गोचर के संरक्षण के लिए एक सख्त कानून बनाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि सरकार को इस दिशा में कदम उठाकर इन प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनका उपयोग कर सकें।

मंत्री और भाटी में नोक-झोंक

इससे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भी खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और भाटी के बीच नोक-झोंक चली। दरअसल, उस समय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर मंत्री सुमित गोदारा पात्र परिवारों के सर्वे और 'गिव अप' अभियान पर जवाब दे रहे थे। मंत्री के जवाब देने के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनके सवाल का आधा जवाब हिंदी और आधा अंग्रेजी में दिया गया। उनका मानना था कि प्रश्न का उत्तर पूरी तरह से हिंदी में ही दिया जाना चाहिए।

ये भी पढे़:-

सड़कों से धार्मिक स्थल हटाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

एमपी, सीजी और राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

गूगल की मदद से 30 साल बाद फ्रांसीसी दंपती पहुंचे राजस्थान के गांव, जानें क्या है मामला

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • विधानसभा
  • खाद्य मंत्री सुमित गोदारा
  • खेजड़ी पेड़
  • रविंद्र सिंह भाटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती