कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा राजस्थान का सबसे बड़ा चौंप स्टेडियम, अब ईडी कसेगी नकेल
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ओर से जयपुर (Jaipur) के चौंप गांव में 75,000 दर्शकों की क्षमता वाले देश के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का निर्माण विवादों में आ गया है। यह निर्माण कमीशनखोरों की चपेट में आ गया है। ऐसे में अब यहां ईडी की एंट्री हुई है। स्टेडियम के निर्माण से जुड़ी कई शिकायतों के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी देंखें... Rajasthan | लाल डायरी के पन्नों ने उगले RCA चुनाव के राज, क्या BJP उठा पाएगी फायदा?
ईडी ने दर्ज की शिकायत
इस स्टेडियम के निर्माण में कई शिकायतें आई हैं, जिसमें कमीशन के खेल की आशंका जताई जा रही है। ईडी ने इन शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। स्टेडियम निर्माण में जुड़ी कंपनी, डी.वी. प्रोजेक्ट के निदेशक गौरव गुप्ता सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। यह कंपनी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से जुड़ी है और इसके निर्माण में तकरीबन 485 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है।
यह खबर भी देंखें... अब एक्सप्रेसवे पर दौडे़गा राजस्थान का विकास, केंद्र ने दी दो एक्सप्रेसवे को मंजूरी
चौंप स्टेडियम पर कितने रुपए खर्च होने हैं?
स्टेडियम निर्माण पर लगभग 485 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस राशि में से 300 करोड़ रुपए बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agrawal) द्वारा मिलने है, जबकि अब तक 185 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी हो चुकी है। हालांकि, इस परियोजना में कुछ वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिल रहे हैं। स्टेडियम निर्माण का टेंडर महंगी दरों पर हुआ था और इसके बाद 10 प्रतिशत राशि भी बढ़ाई गई थी।
यह खबर भी देंखें... JOBS 2025 : राजस्थान के इस विभाग में निकली हजारों पदों पर भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई
चौंप में बन रहे स्टेडियम के बारे में जानें
| |
चौंप स्टेडियम निर्माण को लेकर क्या शिकायतें हैं?
इस परियोजना में सीपीडब्ल्यूडी (Central Public Works Department) द्वारा निर्धारित दरों और नियमों में भी फर्क पाया गया। इसके अलावा, शिकायतें इस बात को लेकर भी आई हैं कि कंपनी ने कमीशन के रूप में कैश और काइंड में राशि वितरित की है। इन शिकायतों पर अब ईडी ने सख्त कदम उठाया है और जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी देंखें... राजस्थान सरकार का अजीबाेगरीब फैसला, अब भेड़ों की निगरानी करेंगे सरकारी शिक्षक
FAQ
- 1. राजस्थान के चौंप में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कब शुरू हुआ था?
राजस्थान के जयपुर स्थित चौंप गांव में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हाल ही में शुरू हुआ था। यह स्टेडियम राजस्थान का सबसे बड़ा और देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। - 2. ईडी ने चौंप स्टेडियम निर्माण से जुड़ी जांच कब शुरू की?
ईडी ने स्टेडियम निर्माण से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और कमीशन के आरोपों के आधार पर जांच शुरू की है। इस मामले में कंपनी के निदेशक गौरव गुप्ता से पूछताछ की गई है। - 3. चौंप में बन रहे स्टेडियम के निर्माण पर कुल खर्च कितनी राशि आएगी?
स्टेडियम निर्माण पर 485 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें से 300 करोड़ रुपए की राशि बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल द्वारा मिलनी है, जबकि 185 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अब तक जारी की जा चुकी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान क्रिकेट स्टेडियम निर्माण राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदी