शिक्षा विभाग में 5 हजार तबादले, 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान शिक्षा विभाग में 5 हजार कर्मचारियों के ट्रांसफर।
- ट्रांसफर में ग्रेड-2 टीचर-लाइब्रेरियन-कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर शामिल।
- देर रात जारी हुए आदेश, 10 दिन में जॉइन करने के निर्देश।
- प्रोबेशन पीरियड वाले शिक्षकों के तबादलों पर रोक।
- सेवानिवृत्त का नाम सूची में आया तो आदेश नहीं होगा प्रभावी।
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की सौगात का बड़ा दौर शुरू हो गया है। मंगलवार 7 जुलाई की देर रात करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इनमें ग्रेड सेकंड शिक्षक, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लाइब्रेरियन शामिल हैं।
सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को 10 दिन के भीतर नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि प्रोबेशन पीरियड में चल रहे शिक्षकों और ट्राइबल एरिया से जुड़े कुछ तबादलों पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
जयपुर में सबसे ज्यादा
जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा 908 कर्मचारियों के तबादले हुए। अजमेर संभाग में 854, जोधपुर में 616, भरतपुर में 519, बीकानेर में 515 और पाली संभाग में 363 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा बीकानेर में 13 बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भी बदले गए हैं।
प्रोबेशन और ट्राइबल एरिया पर रोक
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों का नाम तबादला सूची में है लेकिन वे प्रोबेशन पीरियड में हैं, उन्हें नई जगह कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाएगा।
इसी तरह ट्राइबल एरिया से नॉन-ट्राइबल एरिया या नॉन-ट्राइबल एरिया से ट्राइबल एरिया में हुए तबादलों में भी अभी जॉइनिंग नहीं होगी।
गलत नाम शामिल? आदेश प्रभावी नहीं
विभाग ने यह भी कहा है कि यदि किसी सेवानिवृत्त या सेवा समाप्त कर्मचारी का नाम गलती से सूची में शामिल हो गया है, तो ऐसे आदेश स्वतः प्रभावहीन माने जाएंगे।
FAQ
- शिक्षा विभाग में किन कर्मचारियों के तबादले हुए?
ग्रेड सेकंड शिक्षकों, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और लाइब्रेरियन सहित करीब 5 हजार कर्मचारियों के तबादले 7 जुलाई की रात जारी हुए। - किस संभाग में सबसे ज्यादा तबादले हुए?
जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा 908 कर्मचारियों के तबादले हुए। उसके बाद अजमेर (854) और जोधपुर (616) का नंबर है।
ये भी पढ़ें:-
मां-पिता बीमार हैं, पत्नी-बच्चों को संभालना है, 90% तबादला अर्जियों का यही कारण
तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर
मंत्री-विधायकों के घर क्यों उमड़ रहा हुजूम, जानिए तबादलों का पूरा जुगाड़ कल्चर
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर बड़ा फैसला, हिंदी की ओर वापसी की तैयारी