शिक्षा विभाग ने किया बड़ा बदलाव, बच्चों की गर्मी की छुट्टियां का घटा दिया समय

Ashish Bhardwaj | Apr 28, 2026, 15:28 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के शिक्षा विभाग के जारी शैक्षणिक कैलेंडर में बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को कम कर दिया है। अब स्कूल में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक ही रहेंगी। यानी इस बार छात्रों को सिर्फ 35 दिन का ही अवकाश मिलेगा।

News In Short

  • राजस्थान में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक होंगी ।
  • शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां की कम, पहले ये छुट्टियां होती थी 40-45 दिन की।
  • अभी बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में किया गया है बदलाव।
  • सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक होंगी, जो पहले 25 दिसंबर से शुरू होती थीं।

News In Detail

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों को जहां लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार था, वहीं इस बार शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की अवधि कम कर दी है। सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक, अब गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून 2026 तक ही रहेंगी। यानी इस बार विद्यार्थियों को केवल 35 दिन का ही अवकाश मिलेगा, जबकि पहले यह अवधि करीब 40-45 दिनों तक होती थी।



नए शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव

राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस बार शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इनमें से सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ग्रीष्मकालीन छुट्टी कम कर दी गई हैं। इस बदलाव के कारण स्कूल 21 जून 2026 से फिर से खुल जाएंगे। इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को अब कम समय में आराम और पढ़ाई का संतुलन बनाना होगा।



स्कूलों का बदला समय

राजस्थान में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया है। अब जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और दौसा जैसे जिलों में सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कोटा में 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, कुछ जिलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही सीमित रखी गई हैं ताकि उन्हें तेज गर्मी से राहत मिल सके।



सर्दियों की छुट्टियों में भी बदलाव

शैक्षणिक कैलेंडर में सर्दियों की छुट्टियों में भी बदलाव किया गया है। अब सर्दी की छुट्टियां 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 10 जनवरी 2027 तक रहेंगी, जबकि पहले ये 25 दिसंबर से शुरू होती थीं। इसके अलावा, मध्यावधि अवकाश (mid-term break) 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है, जो इस बार दिवाली के आसपास आएगा।



ये भी पढे़:-

राजस्थान के दो आईपीएस अधिकारी संभालेंगे देश की सरहद, एक को मिली पुलिस यूनिवर्सिटी की कमान



नीट यूजी परीक्षा 3 मई को होगी, रिपोटिंग टाइम 11 बजे से



मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों, भाजपा प्रभारी की टिप्पणियों पर सचिन पायलट का आया जवाब



LDC 2013 भर्ती में रिकॉर्ड गायब कर 145 को दी फर्जी जॉइनिंग, जांच रिपोर्ट में बड़े खेल का खुलासा



Tags:
  • भीषण गर्मी
  • गर्मी की छुट्टियां
  • शैक्षणिक सत्र
  • ग्रीष्मकालीन छुट्टी
  • राजस्थान शिक्षा विभाग