मंत्री खींवसर ने हटाने को चलाई थी नोटशीट, अब जाकर रिलीव हुए इंजीनियर मुकेश शर्मा

Saurabh Mishra | Sept 07, 2026, 20:18 IST
मेडिकल हेल्थ में डेपुटेशन पर तैनात इंजीनियर मुकेश शर्मा की हुई विदाई।
राजस्थान के मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में लम्बे वक्त से डेपुटेशन पर लगे सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश शर्मा की आखिरकार सोमवार को विदाई हो गई। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर इंजीनियर को रिलीव कर मूल विभाग भेजने के लिए नोटशीट चला चुके थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मेडिकल हेल्थ में डेपुटेशन पर तैनात इंजीनियर मुकेश शर्मा की हुई विदाई।
  • इससे पहले चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर रिलीव करने की नोटशीट चला चुके थे।
  • सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश शर्मा का तीन विभागों में डेपुटेशन का पुराना रिकॉर्ड।
  • डेपुटेशन अवधि खत्म होने के 3 दिन बाद उन्हें रिलीव किया गया।
  • एसई मुकेश शर्मा 28 साल की नौकरी में 18 साल से ज्यादा डेपुटेशन पर रहे।

राजस्थान के मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में लंबे समय से डेपुटेशन पर तैनात सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (Superintendent Engineer) मुकेश शर्मा को आखिरकार सोमवार को विदाई मिल गई। डेपुटेशन अवधि खत्म होने के 3 दिन बाद उन्हें रिलीव किया गया। इससे पहले चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसरउन्हें रिलीव करने की नोटशीट चला चुके थे। लेकिन विभाग ने तब कार्रवाई नहीं की थी। मुकेश अपनी 28 साल की नौकरी में 18 साल से ज्यादा डेपुटेशन पर रह चुके हैं।



एसई मुकेश शर्मा का डेपुटेशन से पुराना नाता

जल संसाधन विभाग यानी WRD (Water Resources Department) के अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा का डेपुटेशन से लंबा नाता रहा। उन्होंने अपनी नौकरी के ज्यादातर समय में तीन अलग-अलग विभागों में डेपुटेशन पर काम किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी 28 साल की नौकरी में से 18 साल से ज्यादा समय डेपुटेशन पर ही बीता है।



प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म करने का ऑर्डर जारी हुआ।


जेडीए में सबसे लंबा वक्त बिताया

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश शर्मा सबसे ज्यादा समय जयपुर विकास प्राधिकरण यानी JDA (Jaipur Development Authority) में डेपुटेशन पर रहे। वे सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर वर्ष 2001 से 2014 के बीच अलग-अलग समय पर करीब 10 साल जेडीए में रहे।



इसके बाद वे कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में एक्सईएन यानी XEN (Executive Engineer) के पद पर तैनात रहे। यह अवधि अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक करीब 4 साल 4 महीने की रही।



इंजीनियर मुकेश शर्मा मेडिकल हेल्थ में डेढ़ साल रहे

इसके बाद दिसंबर 2024 से अब तक यानी करीब एक साल 8 महीने से ज्यादा समय तक इंजीनियर मुकेश शर्मा मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में डेपुटेशन पर तैनात रहे। अब इस अवधि के खत्म होने के बाद उन्हें रिलीव किया गया है।



मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर मुकेश शर्मा को रिलीव कर मूल विभाग जलसंसाधन विभाग (WRD) भेजने के लिए नोटश


मंत्री खींवसर की नोटशीट भी नहीं आई काम

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने पिछले महीने ही शर्मा को मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से हटाकर मूल विभाग जल संसाधन विभाग भेजने के निर्देश दिए थे। इसके लिए मंत्री ने बकायदा नोटशील भी चलाई थी। हालांकि मौजूदा प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने उस नोटशीट पर तब कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते शर्मा तब रिलीव नहीं हो पाए थे।



आखिरकार डेपुटेशन अवधि खत्म होने पर मिली विदाई

अब प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के बाद मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने सोमवार को शर्मा को रिलीव कर दिया। यह कार्रवाई डेपुटेशन पीरियड खत्म होने के 3 दिन बाद हुई।



FAQ

  1. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश शर्मा को राजस्थान के मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से कब रिलीव किया गया?
    मुकेश शर्मा को सोमवार को रिलीव किया गया। यह उनकी डेपुटेशन अवधि खत्म होने के 3 दिन बाद हुआ।
  2. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश शर्मा अब तक की नौकरी में कितने समय डेपुटेशन पर रहे हैं?
    उन्होंने अपनी 28 साल की नौकरी में से 18 साल से ज्यादा समय तीन अलग-अलग विभागों में डेपुटेशन पर बिताया है।
  3. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर की नोटशीट पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई थी?
    राजस्थान के चिकित्सा मंत्री की नोटशीट के बावजूद प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी कारण शर्मा पहले रिलीव नहीं हो पाए थे।

यह खबरें भी पढ़ें...



स्वाइन फ्लू पॉजिटिव किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री खींवसर, गेट पर रोका



राजस्थान सरकार ने लिया यू-टर्न, 23 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल



राजस्थान से गुजर रहा देश का सबसे लंबा DFC, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति



राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व एक्टिंग CJ के खिलाफ चौथा पत्र, जस्टिस मेहता ने लगाए नए आरोप



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • जल संसाधन विभाग
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर