राजस्थान सरकार ने लिया यू-टर्न, 23 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल

Ashish Bhardwaj | Aug 26, 2026, 12:22 IST
Share
राजस्थान पटवारी
राजस्थान पटवारी

राजस्थान में पटवारियों की 23 दिन की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार ने ऑनलाइन गिरदावरी का पुराना आदेश वापस ले लिया है। नई SOP जल्द जारी होगी और पटवारी बुधवार से काम शुरू करेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में पटवारियों की 23 दिन की हड़ताल खत्म हुई।
  • सरकार ने ऑनलाइन गिरदावरी का पुराना आदेश वापस लिया।
  • नई SOP के तहत बदलेगी डिजिटल क्रॉप सर्वे व्यवस्था।
  • पटवारी बुधवार से फिर खेतों में गिरदावरी शुरू करेंगे।
  • ऐप की तकनीकी दिक्कतों को लेकर चल रहा था विरोध।
राजस्थान में पटवारियों के 23 दिन के गिरदावरी कार्य बहिष्कार के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। राजस्व विभाग ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत ऑनलाइन गिरदावरी को लेकर जारी पुराना आदेश वापस ले लिया है। अब नई एसओपी के साथ गिरदावरी की व्यवस्था बदलेगी। पटवारी बुधवार से फिर खेतों में फसल का हिसाब दर्ज करने उतरेंगे। इसके साथ ही 23 दिन से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है।

राजस्थान में डिजिटल क्रॉप सर्वे यानी डीसीएस (DCS) के तहत मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी का काम किया जा रहा था। इसे सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए अब राज्य सरकार जल्द ही नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी (SOP) जारी करने जा रही है।

राजस्व विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में यह जानकारी साफ की है। विभाग ने बताया कि नई एसओपी जारी की जानी है, इसी वजह से 5 फरवरी को जारी पुराना आदेश वापस लिया गया है।

सभी अधिकारियों को भेजा गया आदेश

राजस्व विभाग ने यह आदेश राजस्थान के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टरों, राजस्व मंडल अजमेर के निबंधक, राज्य नोडल अधिकारी और डीओआईटी (DOIT – Department of Information Technology) के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अब नई एसओपी जारी होने के बाद प्रदेशभर में पटवारी नई गाइडलाइंस के आधार पर ऑनलाइन गिरदावरी का काम करेंगे।

ऐप में आ रही थीं तकनीकी दिक्कतें

राज्य के पटवारी लंबे समय से डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी ऐप में संशोधन की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ऐप से गिरदावरी करने में तकनीकी और व्यवहारिक दोनों तरह की समस्याएं आ रही थीं।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से मिलने वाले आंकड़े कई अहम योजनाओं का आधार बनाए गए थे। इनमें फसल उत्पादन आकलन, कृषि सांख्यिकी, कृषि नीति निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्राकृतिक आपदा राहत जैसी योजनाएं शामिल हैं। यही वजह है कि ऐप की खामियां किसानों की योजनाओं पर भी असर डाल सकती थीं।

23 दिन बाद वापस लिया गया आदेश

राजस्व विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में ऑनलाइन गिरदावरी को लेकर पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया। इसी आदेश के विरोध में पटवारी पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर थे। सरकार के आदेश वापस लेने के साथ ही पटवारियों ने बुधवार से खरीफ फसल की गिरदावरी का काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।

राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीना ने आदेश में कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत ऑनलाइन गिरदावरी के लिए नई एसओपी जारी की जानी है। इसी वजह से 5 फरवरी को जारी परिपत्र को वापस लिया गया है।

पटवारी बुधवार से लौटेंगे काम पर

नागौर जिला पटवार संघ के महामंत्री प्रदीप काला ने बताया कि सरकार के इसी आदेश से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए पटवारी आंदोलन कर रहे थे। अब सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया है।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ पटवारी बुधवार से अपना पूरा कामकाज फिर शुरू करेंगे। खरीफ की गिरदावरी का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हड़ताल पूरी तरह समाप्त होने की पुष्टि की।

ये खबर भी पढे़:-

निकाय चुनाव में अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया फैसला?

मंत्रियों की नहीं सुन रहे हैं अधिकारी, अब कार्रवाई की तैयारी

सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव , एसएमएस के आईसीयू में भर्ती



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्व विभाग
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • ऑनलाइन गिरदावरी
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना