अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर आरोप, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत

Mukesh Sharma | May 27, 2026, 20:17 IST
Ashok Ghalot Photograph: (The sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने नेहरू की विदेश नीति बदलकर भारत को वैश्विक स्तर पर अकेला कर दिया है, जहां ट्रंप देश का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

News In Short

  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत।
  • गहलोत बोले, मोदी की नीतियों के कारण हमारी साख को पहुंचा है गहरा धक्का।
  • पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप, न्यायपालिका पर दबाव बना रहे भाजपा नेता।
  • कहा-देश में निष्पक्षता ख़त्म, रूस-चीन की तरह चल रहा दिखावे का ड्रामा
  • अंतरराष्ट्रीय युद्धों का बहाना बना पेट्रोल-डीजल पर मलाई खा रही सरकार

News In Detail

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोला है। बुधवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों के कारण देश के लोकतांत्रिक ढांचे और अंतरराष्ट्रीय साख पर गहरा धक्का पहुंचा है।



पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश का जो भी मजबूत आधारभूत ढांचा है वह नेहरू की ही देन है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की विदेश नीति इतनी सटीक थी कि जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी तक ने इस नीति को नहीं बदला था।



ट्रंप तो मजाक उड़ा रहे

गहलोत ने आरोप लगाया कि आज मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताते हैं तो कभी उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की बात कहकर भारत का सरेआम मजाक उड़ाते हैं। आश्चर्यजनक रुप से भारत सरकार इस अपमान पर पूरी तरह चुप है।



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण रूस जैसे पुराने और भरोसेमंद दोस्त के साथ भी हमारे रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। सरकार की कमजोरी के कारण दुनिया का कोई भी मुल्क आज हमारे साथ मजबूती से खड़ा होने को तैयार नहीं है।



दिखावे के चुनाव,जजों को धमका रहे

गहलोत ने कहा कि अब देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे बल्कि, रूस और चीन के समान दिखावे का ड्रामा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर अभूतपूर्व दबाव है। जजों को सीधे फोन करके धमकियां दी जा रही हैं। जबकि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में उन्होंने कभी किसी मुकदमे या जज को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की।



नहीं सुधरे तो युवा पीढ़ी भुगतेगी परिणाम

गहलोत ने कहा कि एक ओर भाजपा के पास अथाह पैसा है जबकि,दूसरी तरफ विपक्ष और कांग्रेस के खाते बंद कर दिए गए हैं। गहलोत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि युवा पीढ़ी अब भी नहीं जागी तो आने वाले समय में इसका खामियाजा खुद भाजपा और आरएसएस के युवाओं को भी भुगतना पड़ेगा।



वैट कम करके जनता को राहत दे सरकार

गहलोत ने कहा है कि देश के भीतर बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट के मुद्धे पर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध का बहाना बनाकर जनता से सच्चाई छिपा रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इसका सीधा फायदा टैक्स और वैट के रूप में केंद्र और राज्य सरकारों को मिल रहा है। सरकार को वैट कम करके जनता को महंगाई से राहत देनी चाहिए ।



नेता प्रतिपक्ष की गरिमा का ध्यान रखे सरकार

पूर्व सीएम ने मोदी सरकार पर जानबूझकर विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जताई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी से लेकर कोविड और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्धों पर सरकार को पहले ही आगाह किया था और उनका हर आकलन सत्य साबित हुआ।



गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक गरिमामयी पद होता है। उनके पास देश और ​दुनिया से फीडबैक आता है लेकिन, सरकार घमंड में चूर सरकार नेता प्रतिपक्ष की चेतावनियों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जबकि सरकार को समझना चाहिए कि लोकतंत्र मजबूत विपक्ष के कारण ही जीवित रहता है। लेकिन मोदी सरकार की गलत नीति और केवल धर्म के आधार पर जनता को गुमराह कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।



ये भी पढे़:-

मंत्री ने फिर मारा छापा, 50 करोड़ के नकली बीज का किया खुलासा, जानें पूरा मामला



आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें कब भर सकते है फॉर्म



सात समंदर पार से बरसेगा पिता का प्यार, कोर्ट ने कहा-बच्ची को पिता के प्यार से नहीं रखा जा सकता दूर



आसाराम को हाई कोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, तुरंत सरेंडर के आदेश



Tags:
  • राहुल गांधी
  • मोदी सरकार
  • अशोक गहलोत
  • महंगाई
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू