सड़क की मांग पर वन मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- आप चाहो तो भेज दूंगा टाइगर, सांप और बिच्छू

Ashish Bhardwaj | Mar 24, 2026, 18:45 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने एक कार्यक्रम में ग्रामीणों की सड़क की मांग पर अजीबोगरीब जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास देने के लिए टाइगर, सांप और बिच्छू हैं।

News In Short

  • वन मंत्री संजय शर्मा ने सड़क निर्माण की मांग पर दिया अजीबोगरीब जवाब।
  • मंत्री ने कहा कि आप चाहो तो वन विभाग टाइगर, सांप और बिच्छू भेज सकता है।
  • बाद में पलटते हुए वन मंत्री ने कहा कि वह सड़क बनवाने के लिए प्रयास करेंगे।
  • संजय शर्मा ने ग्रामीणा से किया वादा, वह सड़क के लिए एनओसी दिलाएंगे।
  • वन मंत्री अलवर जिले में एक कार्यक्रम में गए थे, जो उनका गृह जिला भी।

News In Detail

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने एक कार्यकम में सड़क की मांग पर अजीबोगरीब जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास वन विभाग है, जो टाइगर, सांप, बिच्छू भेज सकते हैं। यह सुनकर गांववाले हंस पड़े, लेकिन मंत्री ने फिर यह भी कहा कि उनकी सड़क की मांग जरूर पूरी कराई जाएगी।



वन विभाग से नहीं मिली सड़क निर्माण की मंजूरी

मंत्री संजय शर्मा अपने गृह जिले अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के पाटन का ठेड़ा स्थित भैरू बाबा के विशाल मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान गांववालों ने गूगडोद चौराहे से पाटन, खरखड़ी चावण्ड सिंह से सैनी धर्मशाला और मनसा माता मंदिर से मानपुरा तक सड़क बनाने की मांग की। मंत्री ने जवाब दिया कि वह वन पर्यावरण मंत्री हैं। यदि आपको बाघ, भालू या सांप चाहिए तो भेज सकते हैं।



फिर मंत्री पलट गए बयान से

हालांकि, बाद में उन्होंने यह कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग की मंजूरी चाहिए। वन विभाग ने इस काम को रोक रखा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पोर्टल पर आवेदन करें। मैं एनओसी दिलवाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि वे जल्द ही इस विषय में मुख्यमंत्री जी से आग्रह करेंगे और जल्द ही सड़क का कार्य किया जाएगा।



पहले कार्यकर्ता थे, अब बना हूं मंत्री

वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि उनके मंत्री बनने के सफर में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे पहले पार्टी के कार्यकर्ता थे और प्रदेश अध्यक्ष समर्थलाल मीणा के समय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने थे।



उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहले सरपंच रहे हैं और उनकी संवेदनशीलता से जनता के काम हो रहे हैं। मंत्री ने बुजुर्ग महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे उनके घर-ऑफिस आकर मिलने आएं, जहां वे और उनकी बहू उनकी सेवा करेंगे।



सांसद भूपेंद्र यादव की सराहना

मंत्री संजय शर्मा ने अलवर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद अपनी उपस्थिति को बनाए रखा और लगातार क्षेत्र में आकर जनता के कार्यों में भाग लिया। मंत्री ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में भी सांसद यादव ने कई विकास कार्य किए हैं।



ये भी पढे़:-

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है कशिश खंडेलवाल, दसवीं में 99.17% अंक प्राप्त कर गाड़े झंडे



सरकारी खजाने में बरसे करोड़ों, पर गौशालाएं खाली, गौ-सेस के 2864 करोड़ रुपए अटके



राजस्थान में अब 45 नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, ग्रामीण इलाकों को भी दी राहत



राजस्थान में जारी किया 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम, यहां देख सकते हैं रिजल्ट



Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • भूपेंद्र यादव
  • अलवर
  • अजीबोगरीब
  • राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा