31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, सरकार ने जारी किए आदेश

Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 14:36 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 31 मार्च तक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी विभागों में छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

News In Short

  • राजस्थान में 31 मार्च तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक।
  • आदेश के दायरे में आएंगे सभी अधिकारी और कर्मचारी।
  • वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग पर काम की अधिकता पर लिया निर्णय।
  • विशेष परिस्थितियों में अधिकारी-कर्मचारी जा सकेंगे अवकाश पर।
  • सरकार के इस निर्णय से विभागों के कामकाज में आएगी तेजी।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। यह आदेश 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगा।



​क्लोजिंग को देखते हुए लिया निर्णय

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय वर्ष के समापन के दौरान कार्याललों में कामकाज की अधिकता रहती है। बजट आवंटन, व्यय का लेखा-जोखा और लंबित योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इन कार्यों के समयबद्ध और सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए ही राज्य सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है।



​विशेष परिस्थितियों में ही राहत

​आदेश के मुताबिक, 31 मार्च तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नया अवकाश या प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वीकृत नहीं किया जाएगा। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ रियायतें भी दी गई हैं।


यदि कोई कर्मचारी गंभीर बीमारी या किसी अपरिहार्य पारिवारिक संकट में है, तो ही अवकाश पर विचार किया जा सकता है। केवल वे ही कर्मचारी अवकाश का उपभोग कर सकेंगे, जिनकी छुट्टियां पहले से स्वीकृत हैं और जो अत्यावश्यक श्रेणी में आती हैं। लेकिन, इसके लिए भी उच्चाधिकारियों की विशेष अनुमति अनिवार्य होगी।





​सभी विभागों को निर्देश जारी

​यह आदेश केवल सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान के समस्त राजकीय विभागों, निगमों और बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सभी मंत्रियों के विशिष्ट सहायकों, पुलिस महानिदेशक और सभी संभागीय आयुक्तों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।



​प्रशासनिक मुस्तैदी पर फोकस

​सरकार का मानना है कि मार्च का महीना वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता है। यदि इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं, तो सरकारी खजाने से जुड़े काम और विकास योजनाओं के भुगतान रुक सकते हैं।


इस आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक मशीनरी को पूरी क्षमता के साथ सक्रिय रखना है ताकि 31 मार्च तक सभी वित्तीय लक्ष्य पूरे किए जा सकें।





WhatsApp Image 2026-03-13 at 2.15.15 PM


मुख्य बिंदु एक नज़र में

​अवधि: 31 मार्च, 2026 तक अवकाश पर रोक।



​कौन प्रभावित: राजस्थान सरकार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी।



​कारण: वित्तीय वर्ष 2025-26 का समयबद्ध समापन।



अवकाश पर रोक से आएगी काम में तेजी​

​इस आदेश के बाद अब अगले 15-20 दिन तक प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कामकाज की गति तेज होने की उम्मीद है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय पर उपस्थित रहकर लंबित कार्यों का निपटारा करें।



ये भी पढे़:-

राजस्थान में दुर्लभ “स्टोन मैन सिंड्रोम” बीमारी का पहला मामला, मांसपेशियां धीरे-धीरे बन जाती हैं हड्डी



पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की तलाश जारी, सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पहुंची एसीबी की टीम



​फर्जी दस्तावेज से पाई सरकारी नौकरी, तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर एसओजी का एक्शन



7 बीघा जमीन पर कब्जे का खेल, 2 पुलिस अफसरों समेत 10 लोगों पर केस, SOG का बड़ा एक्शन



Tags:
  • अवकाश
  • वित्तीय वर्ष
  • कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास