राजस्थान में दुर्लभ “स्टोन मैन सिंड्रोम” बीमारी का पहला मामला, मांसपेशियां धीरे-धीरे बन जाती हैं हड्डी
Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 13:48 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जैसलमेर में दुर्लभ बीमारी FOP का पहला मामला सामने आया है। “स्टोन मैन सिंड्रोम” कहलाने वाली इस आनुवंशिक बीमारी में मांसपेशियां और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं।
News In Short
- राजस्थान में दुर्लभ “स्टोन मैन सिंड्रोम” का पहला मामला आया सामने।
- इसे मेडिकल भाषा में FOP (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) के नाम से जाना जाता है।
- इसमें पीड़ित मरीज की मांसपेशियां, लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदलने लगते हैं।
- बेहद दुर्लभ, 15 से 20 लाख लोगों में से केवल एक व्यक्ति में देखने को मिलती है।
- अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं, शुरुआती संकेत की पहचान ही कारगर।
News In Detail
जैसलमेर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश जांगिड़ के अनुसार FOP एक आनुवंशिक रोग है। इस रोग में शरीर की मांसपेशियां, लिगामेंट और सॉफ्ट टिश्यू धीरे-धीरे हड्डियों में बदलने लगते हैं। इस कारण शरीर के अंदर अतिरिक्त हड्डियां बनने लगती हैं और समय के साथ शरीर का मूवमेंट कम होता जाता है। यह आमतौर पर ACVR1 नाम के जीन में बदलाव के कारण होती है, जिससे शरीर में हड्डी बनने की प्रक्रिया असामान्य रूप से सक्रिय हो जाती है।
“स्टोन मैन सिंड्रोम” के नाम से भी जानी जाती है बीमारी
15-20 लाख लोगों में एक को होती है
बचपन में दिखने लगते हैं लक्षण
अभी तक स्थायी इलाज नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षण सामान्य सूजन या गांठ जैसे दिखने के कारण कई बार इसकी पहचान में देरी हो जाती है। ऐसे में यदि बच्चों में बार-बार सूजन, दर्द या असामान्य गांठ दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
जैसलमेर में सामने आया यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सीमावर्ती जिले में इस तरह की दुर्लभ बीमारी का यह संभवतः पहला मामला है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों की जानकारी सामने आने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर उचित सलाह व देखभाल मिल सकेगी।
ये भी पढे़:-
फर्जी दस्तावेज से पाई सरकारी नौकरी, तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर एसओजी का एक्शन
7 बीघा जमीन पर कब्जे का खेल, 2 पुलिस अफसरों समेत 10 लोगों पर केस, SOG का बड़ा एक्शन
गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वाइट पेपर लाने की मांग
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA