Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
राजस्थान की टॉप न्यूज
IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट
राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर से जुड़े कथित विला खरीद मामले में सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट में भी मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सरकार चाहती है कि अगर शिखर अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचते हैं तो पहले सरकार का भी पक्ष जरूर सुना जाए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस से जुड़े आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाब के गुरदासपुर से पकड़ा गया है। आरोपी पहले से ही वहां जेल में बंद था। अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेगी। इसके बाद उसे अनूपगढ़ रेलवे ब्लास्ट मामले की जांच में शामिल किया जाएगा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजसमंद में कांग्रेस का कब्जा, सास-बहू और सोशल मीडिया स्टार ने भी मारी बाजी
राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। जिला परिषद में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी करते हुए 29 में से 17 सीटें जीत लीं। भाजपा 12 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस की जीत के साथ जिला प्रमुख की कुर्सी भी पार्टी के खाते में जाना तय माना जा रहा है। हालांकि सामान्य सीट होने के बावजूद कांग्रेस के जीते सदस्यों में सामान्य वर्ग का कोई प्रत्याशी नहीं है। वहीं देलवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद आरएलपी की प्रधान बनने जा रही है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
दौसा जिले की सिकंदरा पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल 19 वार्डों वाली इस समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ता की दौड़ में शामिल भाजपा को इस बार करारी हार मिली। पार्टी सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई, वार्ड 7 और वार्ड 12 पर।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बेटी की सगाई अपनी मर्जी से कराई तो परिवार का हुक्का-पानी बंद, पंचों ने जेवर छीने; पानी भरने पर भी लगाई रोक
राजस्थान के पाली जिले में सामाजिक पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। यहां बेटी की सगाई माता-पिता की पसंद से करने पर एक परिवार को समाज से बाहर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष और समाज के पंचों ने मिलकर उसे और उसके चार बच्चों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं, उसके सोने-चांदी के जेवर भी ले लिए गए। घर के कमरे की बिजली काट दी गई और गांव में दूसरे घरों से पानी भरने पर भी रोक लगा दी गई। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें