Rajasthan IAS Transfer: टीना डाबी समेत 65 आईएएस अफसरों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले
Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने मंगलवार, 31 मार्च की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 65 IAS (Indian Administrative Service) अफसरों के तबादले किए गए हैं। यह बदलाव जिला स्तर से लेकर राज्य सरकार के शीर्ष कार्यालय तक किया गया है।
कुल 25 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी नई नियुक्तियां हुई हैं।
आईएएस टीना डाबी टोंक कलेक्टर
इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा आईएएस टीना डाबी की है। टीना डाबी को बाड़मेर से हटाया गया है। अब वे टोंक जिले की कलेक्टर होंगी।
टीना डाबी यूपीएससी (UPSC - Union Public Service Commission) टॉपर रही हैं। वे अपनी हर पोस्टिंग में चर्चा में रहती हैं।
उनकी बहन रिया डाबी का भी तबादला हुआ है। आईएएस रिया डाबी उदयपुर जिला परिषद की सीईओ (CEO - Chief Executive Officer) थीं। अब उन्हें मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD - Officer on Special Duty) पद पर लगाया गया है।
यहां देखें सूची...
आईएएस जितेंद्र सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव
जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके साथ वे डीआईपीआर (DIPR - Directorate of Information and Public Relations) के सचिव भी होंगे।
आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी की जगह जयपुर का नया कलेक्टर भी तय हो गया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव रहे आईएएस संदेश नायक अब जयपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं।
CMO में हुआ बड़ा फेरबदल
मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बार काफी बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव दोनों बदले गए है। तीन नए ओएसडी भी नियुक्त किए गए हैं।
सीकर के कलेक्टर आईएएस मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री का विशिष्ट सचिव बनाया गया है। डीग के कलेक्टर आईएएस उत्सव कौशल और आईएएस अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
किशनगढ़ के एसडीएम (SDM - Sub Divisional Magistrate) आईएएस रजत यादव और भीलवाड़ा एसडीएम आईएएस अक्षत कुमार सिंह को भी मुख्यमंत्री के ओएसडी पद पर तैनात किया गया है।
विशिष्ट सचिव आईएएस अरविंद कुमार पोसवाल को अब राजस्थान आवासन मंडल (Housing Board) का आयुक्त बनाया गया है।
इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां
आईएएस कन्हैया लाल स्वामी जोधपुर के संभागीय आयुक्त बनाए गए हैं। वे पहले जनजाति क्षेत्रीय विकास यानी टीएडी (TAD - Tribal Area Development) आयुक्त थे। उदयपुर के कलेक्टर आईएएस नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस नकाते शिवप्रसाद मदन अक्षय ऊर्जा निगम के एमडी (MD - Managing Director) होंगे।
इसके अलावा आईएएस गौरव सैनी जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव, आईएएस ओम प्रकाश कसेरा नगर निगम जयपुर के आयुक्त और आईएएस राहुल जैन नगर निगम जोधपुर के आयुक्त बनाए गए हैं। आईएएस नीलाभ सक्सेना को उद्योग और वाणिज्य विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
25 जिलों को मिले नए कलेक्टर
इस बड़े फेरबदल में 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। संदेश नायक जयपुर, अनुपमा जोरवाल जैसलमेर, आलोक रंजन जोधपुर और गौरव अग्रवाल उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे। चिनमयी गोपाल बाड़मेर, शुभम चौधरी प्रतापगढ़ और आशीष मोदी सीकर की कमान संभालेंगे।
अंकित कुमार सिंह फलोदी, बालमुकुंद असावा बारां और निशांत जैन बीकानेर के कलेक्टर बनाए गए हैं। रविंद्र गोस्वामी पाली, रोहिताश सिंह तोमर सिरोही और हरफूल सिंह यादव बूंदी की जिम्मेदारी लेंगे।
अवधेश मीणा डीडवाना-कुचामन, देवेंद्र कुमार नागौर और अक्षय गोदारा करौली के नए कलेक्टर होंगे। सौम्या झा दौसा, अतुल प्रकाश खैरथल-तिजारा, देशल दान डूंगरपुर और मोहम्मद जुनैद पी पी सलूंबर में कार्यभार संभालेंगे। मयंक मनीष डीग, अपर्णा गुप्ता कोटपूतली-बहरोड़, डॉ. मंजू चित्तौड़गढ़ और अमित यादव श्रीगंगानगर के कलेक्टर बनाए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
आईआईटी में फेल, आईआईएम में गोल्ड मेडल, फिर यूपीएससी टॉपर, यह है आईएएस गौरव अग्रवाल की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार का आश्वासन, अरावली क्षेत्र में नहीं होने देंगे खनन गतिविधियां
रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं
आईपीएस अंशिका जीवन में पहली बार दिखी सोने से इतनी लकदक, जानिए शादी में क्या-क्या पहने गहने