​जल जीवन मिशन घोटाला में पूर्व चीफ इंजीनियर बंद, पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

Ashish Bhardwaj | Mar 05, 2026, 11:32 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान का जल जीवन मिशन घोटाले अब उनके परिजनों की जान पर भी भारी दिख रहा है। इस घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर दिलीप कुमार गौड़ की पत्नी की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

News In Short

  • राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी दिलीप कुमार गौड़ की पत्नी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई।
  • महिला जयपुर के वृंदा गार्डन अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिर गई।
  • हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस के अनुसार, महिला बालकनी में काम कर रही थी जब पैर फिसलने के कारण वह गिर गई।
  • दिलीप कुमार गौड़ इस समय जल जीवन मिशन घोटाले में जेल में बंद हैं।

News In Short

राजस्थान में चर्चित जल जीवन मिशन घोटाला अब आरोपियों के परिजनों पर भारी पड़ रहा है। इस घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर दिलीप कुमार गौड़ की पत्नी की एक बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने पति के जेल में जाने के बाद अवसाद में थी।



​कैसे हुई घटना

​पुलिस के अनुसार यह हादसा जयपुर में जगतपुरा के 'वृंदा गार्डन' अपार्टमेंट में सोमवार को हुआ। दिलीप कुमार गौड़ की पत्नी अपार्टमेंट के आठवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट में थीं। अचानक बालकनी से नीचे गिर गईं।



परिजनों का कहना है कि वह बालकनी में किसी घरेलू काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने के कारण वह सीधे नीचे फर्श पर आ गिरीं। भारी आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिलीं।



​अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ओम प्रकाश मातवा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पैर फिसलने से हुआ हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।



​घोटाले की साये में परिवार

मृतका के पति दिलीप कुमार गौड़ राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं। उन पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि गौड़ की पत्नी अपने पति के जेल जाने के बाद से अवसाद की स्थिति में थी। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या महिला किसी मानसिक तनाव में थीं।



​प्रमुख बिंदु

​स्थान: वृंदा गार्डन अपार्टमेंट, जगतपुरा, जयपुर।



​समय: सोमवार सुबह लगभग 7:15 बजे।



​मृतका: रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दिलीप कुमार गौड़ की पत्नी।



​कारण: बालकनी में काम करते समय पैर फिसलना (प्रारंभिक रिपोर्ट)।



पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।



ये भी पढे़:-

रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसा, तलाश में जुटी 40 टीमें, 21 शहरों में छापेमारी



सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की विशेषाधिकार समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी



राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म



एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज





Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • पुलिस
  • जल जीवन मिशन
  • पोस्टमार्टम