निकाय चुनाव: शुक्रवार को दूसरे फेज की वोटिंग, 18 हजार प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में कैद

Mukesh Sharma | Sept 10, 2026, 20:39 IST
राजस्थान में शुक्रवार को 147 निकायों में दूसरे चरण का मतदान
राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 87.6 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। सुरक्षा के लिए 54 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में शुक्रवार को 147 निकायों में दूसरे चरण का मतदान।
  • 87.6 लाख वोटर तय करेंगे 18266 उम्मीदवारों की किस्मत।
  • मतदान के दौरान सुरक्षा में 54 हजार से ज्यादा जवान तैनात।
  • पुलिस ने विजय जुलूस पर रहेगी रोक, 700 बूथ संवेदनशील
  • 86% वोटिंग का लक्ष्य, 14 सितंबर को नतीजे

राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 87.6 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। सुरक्षा के लिए 54 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। 14 सितंबर को मतगणना होगी।



कल होगा दूसरे चरण का मतदान

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। दूसरे चरण में 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 सितंबर को मतगणना होगी।



नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग का फोकस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। पहले चरण में प्रदेश में करीब 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब आयोग ने दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत को 86 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।



87 लाख से ज्यादा मतदाता, 18266 उम्मीदवार

दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में मतदान होगा। इनमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं। 4,774 वार्डों में 9,758 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।



दूसरे चरण में 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 147 में से 107 पुराने नगर निकाय हैं, जहां पिछले चुनाव में औसत मतदान करीब 68 प्रतिशत रहा था।



700 संवेदनशील और 3500 क्रिटिकल बूथ

प्रशासन ने दूसरे चरण में करीब 700 संवेदनशील और 3,500 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए हैं। इन बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए 4,000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की व्यवस्था की गई है।



सुरक्षा के लिए मतदान में कुल 54,533 का जाब्ता तैनात किया गया है। इनमें 40,202 पुलिसकर्मी और 10,532 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके साथ 701 एक्साइज पुलिसकर्मी और 4,500 RAC रिजर्व फोर्स की तैनाती भी की गई है।



EVM की सुरक्षा के विशेष इंतजाम

EVM की सुरक्षा के लिए 1,500 EVM गार्ड, 529 सुपरवाइजिंग ऑफिसर के साथ 2,116 का जाब्ता और आईजी स्तर पर 1,350 रिजर्व फोर्स उपलब्ध रहेगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन से लेकर SVEEP तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विजय जुलूस पर रोक लगाई गई है। मतगणना 14 सितंबर को पुलिस-मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।



किन निकायों में होगा मतदान

दूसरे चरण में जिन 6 नगर निगमों में मतदान होगा, उनमें अजमेर, कोटा, जयपुर, पाली, उदयपुर और जोधपुर शामिल हैं।



20 नगर परिषदों में किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, डीग, फलौदी, सलूंबर, सीकर, सिरोही, लालसोट और बालोतरा शामिल हैं। इसके अलावा 121 नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा।



FAQ

  1. राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कब है?
    मतदान 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
  2. दूसरे चरण में कितने मतदाता और उम्मीदवार हैं?
    87 लाख 60 हजार 884 मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह मतदान 4,774 वार्डों के 9,758 मतदान केंद्रों पर होगा।
  3. सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
    कुल 54,533 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 40,202 पुलिसकर्मी और 10,532 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 700 संवेदनशील और 3,500 क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। विजय जुलूस पर भी रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें :-

प्रताप नगर कोचिंग हब में शिफ्ट होने को तैयार संस्थान, पर सुप्रीम कोर्ट में रखीं शर्तें



25 हजार का इनामी MD तस्कर गिरफ्तार, 1000 किलोमीटर दूर दमन में छिपा बैठा था



₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ में एक और गिरफ्तारी: कमीशन पर दिया बैंक खाता



उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • मतदान
  • निकाय चुनाव