25 हजार का इनामी MD तस्कर गिरफ्तार, 1000 किलोमीटर दूर दमन में छिपा बैठा था
Saurabh Mishra | Sept 10, 2026, 19:59 IST
नागौर md ड्रक्स
राजस्थान ANTF ने एक साल से फरार 25 हजार के इनामी एमडी तस्कर रामनिवास को दमन से गिरफ्तार किया। वह नागौर में बड़ा सप्लाई नेटवर्क चला रहा था। ANTF टीम ने जयपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर दमन तक पीछा कर रामनिवास को दबोचा।
जयपुर. राजस्थान में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी एमडी तस्कर को दमन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नागौर के रोटू निवासी 32 साल के रामनिवास उर्फ रामू विश्नोई के रूप में हुई है।
रामनिवास को पकड़ने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने जयपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर दमन तक पीछा किया। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के मुताबिक रामनिवास ने 12वीं के बाद मुंबई में एक कोरियर कंपनी में नौकरी की थी। इसी दौरान वह नशा करने वाले लोगों के संपर्क में आया। यहां उसे एमडी के सेवन और कारोबार की जानकारी मिली। धीरे-धीरे उसने खुद एमडी लेना शुरू किया और बाद में एमडी ड्रग्स तस्करी करने लगा।
शुरुआत में वह करीब 100 ग्राम एमडी खरीदकर बेचता था। इसके बाद उसने नागौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी। मांग बढ़ी तो वह 500 से 700 ग्राम तक MD सप्लाई करने लगा। मुंबई के तस्करों से संपर्क बढ़ने के बाद वह नागौर में एमडी का बड़ा सप्लायर बन गया।
जांच में सामने आया कि रामनिवास मुंबई से करीब 8 लाख रुपए किलो में MD खरीदता था। नागौर में इसे अपने ग्राहकों को करीब 10 लाख रुपए किलो तक में बेचता था। इस तरह उसे एक किलो पर करीब 2 लाख रुपए का मुनाफा होता था। वह ट्रेन और बस से मुंबई से MD लाकर नागौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। महीने में करीब दो बार मुंबई जाता था।
पुलिस जांच में पता चला कि एमडी की तस्करी से कमाए पैसे से रामनिवास ने बड़ा मकान बनवाया। उसने गाड़ियां खरीदीं, पुराना कर्ज चुकाया और पत्नी के लिए सोने-चांदी के गहने भी खरीदे। नागौर पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत उसके निर्माणाधीन मकान पर भी कार्रवाई की। नशे की तस्करी में इस्तेमाल उसकी दो कारें भी जब्त की गईं।
रामनिवास के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत रतनगढ़ पुलिस की एक कार्रवाई के बाद हुई। पुलिस ने MD की सप्लाई करने जा रहे नरसीराम समेत चार लोगों को पकड़ा था। पूछताछ में नरसीराम ने बताया कि वह रामनिवास का स्थायी ग्राहक था और उसी से MD खरीदता था। इसके बाद मामले में रामनिवास का नाम सामने आया और वह फरार हो गया। चूरू पुलिस ने 24 फरवरी 2026 को उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
फरार होने के बाद रामनिवास पहले गांव और आसपास के जंगलों व खेतों में छिपता रहा। इसके बाद वह जयपुर पहुंचा। यहां मुहाना मंडी स्थित अर्बन ज्वैल्स के एक फ्लैट में करीब 10 महीने तक रहा। फरारी के दौरान भी उसने MD का कारोबार नहीं छोड़ा। वह जयपुर से अपने तस्कर साथियों के संपर्क में रहा और सप्लाई करता रहा। पुलिस के मुताबिक इस दौरान उसका मनाली और दमन आना-जाना भी रहा।
27 अगस्त 2026 को जयपुर ले जाई जा रही MD की बड़ी खेप के दौरान जायल में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। रामनिवास MD से भरी गाड़ी को दूसरी कार से एस्कॉर्ट कर रहा था। नाकाबंदी देखकर वह मौके से भाग निकला। उसका एक साथी तस्कर का नाबालिग भतीजा पकड़ा गया।
कार की तलाशी में 5.400 किलो MD मिली। इस मामले में जायल थाने में केस दर्ज हुआ और रामनिवास भी वांछित हो गया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मनाली और अंबाला गया। कुछ समय जयपुर में रुकने के बाद दमन पहुंचा और अपने मामा के यहां छिप गया।
ANTF टीम रामनिवास की तलाश में लगातार उसके ठिकानों की जानकारी जुटा रही थी। टीम को उसके दमन में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली।इसके बाद टीम ने उसके मामा के ठिकाने की जानकारी जुटाई और कई रातों तक ट्रेन से सफर कर दमन पहुंची।
स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद टीम को उसके मामा के किराये के कमरे का पता चला। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया।
ANTF के IG विकास कुमार ने बताया कि रामनिवास की गिरफ्तारी में टीमों की अहम भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
पिकअप में छुपा था करोड़ों का नशा, बॉर्डर चेकिंग में ड्रग्स तस्करी का खुला बड़ा राज
वेस्टर्न डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर पूरा, जानें राजस्थान को इसका कैसे होगा फायदा?
उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त
नीमच मे कंटेनर से 20 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, जावद जनपद प्रतिनिधि का पति गिरफ्तार
रामनिवास को पकड़ने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने जयपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर दमन तक पीछा किया। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
नागौर में खड़ा किया एमडी सप्लाई का नेटवर्क
शुरुआत में वह करीब 100 ग्राम एमडी खरीदकर बेचता था। इसके बाद उसने नागौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी। मांग बढ़ी तो वह 500 से 700 ग्राम तक MD सप्लाई करने लगा। मुंबई के तस्करों से संपर्क बढ़ने के बाद वह नागौर में एमडी का बड़ा सप्लायर बन गया।
आरोपी एक किलो एमडी पर 2 लाख रुपए तक कमाता था
नशे की कमाई से बनाया मकान
साथी तस्कर पकड़ा गया तो सामने आया नाम
गांव से जयपुर और फिर मनाली-दमन पहुंचा
5.400 किलो MD की खेप में भी था वांछित
कार की तलाशी में 5.400 किलो MD मिली। इस मामले में जायल थाने में केस दर्ज हुआ और रामनिवास भी वांछित हो गया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मनाली और अंबाला गया। कुछ समय जयपुर में रुकने के बाद दमन पहुंचा और अपने मामा के यहां छिप गया।
कई रातों तक सफर कर दमन पहुंची ANTF टीम
स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद टीम को उसके मामा के किराये के कमरे का पता चला। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया।
एमडी तस्कर को पकड़ने वाली टीम होगी सम्मानित
यह खबरें भी पढ़ें...
पिकअप में छुपा था करोड़ों का नशा, बॉर्डर चेकिंग में ड्रग्स तस्करी का खुला बड़ा राज
वेस्टर्न डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर पूरा, जानें राजस्थान को इसका कैसे होगा फायदा?
उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त
नीमच मे कंटेनर से 20 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, जावद जनपद प्रतिनिधि का पति गिरफ्तार
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi