Rajasthan Top News: जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल
राजस्थान की टॉप न्यूज
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व MLA बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल, जेल प्रशासन ने कराई FIR
राजस्थान के जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला। कंबल में छिपाकर रखे फोन को जब्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर के सेंट्रल पार्क से CA का किडनैप, 15 किमी बाद पलटी मर्सिडीज; आरोपी फरार
जयपुर के सेंट्रल पार्क के पास से CA राजीव गुप्ता के अपहरण की कोशिश की गई। मर्सिडीज से आए आरोपियों ने सीए को कार में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। राजीव गुप्ता ने अशोक नगर थाना में किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मिर्जापुर के शूरवीर गाने पर भड़के राजेंद्र राठौड़, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र
फिल्म मिर्जापुर में 'शूरवीर' गाने के गैंगस्टर सीन में इस्तेमाल पर विवाद हुआ है। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर गाना हटाने की मांग की है।..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त
उदयपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ मेगा एक्शन। 1.98 करोड़ का 1323.740 किग्रा अवैध डोडा चूरा जब्त; तस्करी में इस्तेमाल दो गाड़ियां भी पकडीं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ में एक और गिरफ्तारी: कमीशन पर दिया बैंक खाता
राजस्थान पुलिस की सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस ने 6.80 करोड़ के बॉस स्कैम मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। बाड़मेर निवासी तगाराम पर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
25 हजार का इनामी MD तस्कर गिरफ्तार, 1000 किलोमीटर दूर दमन में छिपा बैठा था
राजस्थान ANTF ने एक साल से फरार 25 हजार के इनामी एमडी तस्कर रामनिवास को दमन से गिरफ्तार किया। वह नागौर में बड़ा सप्लाई नेटवर्क चला रहा था। ANTF टीम ने जयपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर दमन तक पीछा कर रामनिवास को दबोचा।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें