Rajasthan Top News: राजस्थान के 309 निकायों के 10,235 वार्डों के नतीजे घोषित
राजस्थान की टॉप न्यूज
सीकर में कांग्रेस की जीत के बाद बवाल, वार्ड 17 में जमकर पत्थरबाजी
सीकर नगर परिषद के वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीम की जीत के बाद समर्थकों के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में पत्थरबाजी हुई। कई लोग घायल हुए।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
चुनाव का गजब परिणाम, RLP उम्मीदवार को 0 तथा बीजेपी कैंडिडेट को मिला 1 वोट
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। बालोतरा के सिणधरी में RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि नोटा को 1 वोट मिला। परबतसर वार्ड 13 में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा की पूर्व मेयर भी चुनाव हारीं
राजस्थान में बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा को 27 और निर्दलीयों को 10 वार्ड मिले हैं। पूर्व मेयर सुशीला कंवर चुनाव हार गई हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
'द सूत्र' की खबर पर लगी मुहर: जोधपुर नगर निगम में बागी और निर्दलीय ही बनेंगे 'किंगमेकर'
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर 'द सूत्र' का विश्लेषण सटीक साबित हुआ। चुनाव से पहले निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों को बोर्ड गठन में निर्णायक बताया गया था। अब नतीजों और रुझानों में निर्दलीयों की भूमिका अहम नजर आ रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
वसुंधरा राजे के गढ़ में हारी भाजपा, नगरपरिषद में मिला कांग्रेस को बहुमत
राजस्थान में झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों की मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 29 वार्ड में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को सिर्फ 13 सीटें मिलीं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अलवर ट्रिपल मर्डर: कार से टक्कर के बाद हत्या, एक नामजद सहित 2 डिटेन
राजस्थान में अलवर के अरावली में पुरानी रंजिश में तीन युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को डिटेन किया है। परिजनों ने 9 घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने 72 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
रील से जगी शादी की उम्मीद! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी लेने उमड़े देशभर के कुंवारे
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में सिंजारा महोत्सव के दौरान मेहंदी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल मान्यता के चलते देशभर से श्रद्धालु पहुंचे, कई घंटों इंतजार के बाद भी कुछ को मेहंदी नहीं मिल सकी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
टीकाराम जूली भाजपा पर किया हमला, मंत्री के इशारे पर लोकतंत्र की उड़ाई जा रही धज्जियां
राजस्थान में अलवर निकाय चुनाव नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कांग्रेस पार्षदों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
महाराष्ट्र से दबोचा गया राजस्थान का फरार तस्कर, ANTF ने चलाया ऑपरेशन माहुरंगून
राजस्थान ANTF (Anti Narcotics Task Force) ने ऑपरेशन माहुरंगून के तहत महाराष्ट्र के नंदुरबार से दो साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर ब्रह्मालाल को गिरफ्तार किया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें