चुनाव का गजब परिणाम: RLP उम्मीदवार को मिले 0 वोट, नतीजा सोशल मीडिया पर वायरल

Jageshwar prasad | Sept 14, 2026, 16:46 IST
Share
राजस्थान निकाय चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, RLP को 0 वोट
राजस्थान निकाय चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, RLP को 0 वोट

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। बालोतरा के सिणधरी में RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि नोटा को 1 वोट मिला। परबतसर वार्ड 13 में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला।

समझें क्या है पूरा मामला

  • निकाय चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, RLP उम्मीदवार को मिले 0 वोट।
  • सिणधरी में RLP प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं, उनसे नोटा आगे।
  • परबतसर में BJP उम्मीदवार को भी सिर्फ 1 वोट, कांग्रेस जीती।
  • RLP प्रत्याशी खुद वार्ड का मतदाता नहीं, तो अपना वोट भी नहीं।
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कहीं ष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला, तो कहीं BJP के अधिकृत उम्मीदवार के खाते में सिर्फ एक वोट आया।

बालोतरा जिले के सिणधरी नगरपालिका के वार्ड 3 में RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला। परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज एक वोट मिला।

सिणधरी में RLP प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं

बालोतरा जिले के सिणधरी नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 का यह चुनावी परिणाम कुछ ऐसा ही अनूठा किस्सा लेकर आया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस वार्ड में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला।

ओमप्रकाश खुद इस वार्ड के मतदाता नहीं हैं, इसलिए खुद का वोट भी नहीं मिल सका। वहीं नोटा का बटन दबाने वाला एक मतदाता जरूर मिल गया। यानी यहां नोटा आरएलपी से आगे निकल गया।

इस वार्ड में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रहा, जहां बीजेपी के खेमाराम को 93 वोट मिले और कांग्रेस के भंवरा राम ने 133 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कुल डाले गए मतों की संख्या 226 रही।

परबतसर में BJP प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट

दूसरा हैरान करने वाला नतीजा डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 से सामने आया। यहां बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद को महज एक वोट मिला।वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को भी 195 वोट मिले।यानी निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी से 194 वोट आगे रहा। इस वार्ड में कुल 573 वोट पड़े। खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद के खाते में एक वोट आया और नोटा को भी एक वोट मिला।

पत्नी और माता-पिता भी नहीं दे पाए वोट!

कैलाशचंद के लिए यह नतीजा इसलिए और चौंकाने वाला है क्योंकि उनके मुताबिक उनका परिवार जिस वार्ड में रहता है, वहां परिवार के 12 वोट थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर 13 से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। ऐसे में उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें वोट नहीं दे सके।

ये भी पढ़ें:-

BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, पत्नी-मां-बाप ने भी किया कांग्रेस को वोट

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  • निकाय चुनाव
  • बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद
  • RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे