राजसमंद में एकमात्र AAP प्रत्याशी ने दिया धोखा, निकाय चुनाव में BJP को दिया समर्थन
समझें क्या है पूरा मामला
- AAP प्रत्याशी ने भाजपा को दिया समर्थन।
- राजसमंद में चुनाव से पहले सियासी यू-टर्न।
- अमित वर्मा 6 साल के लिए निलंबित।
- पहली बार चुनाव में उतरी AAP को झटका।
- टिकट लिया, फिर विरोधी के साथ गए प्रत्याशी।
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में राजसमंद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार यहां नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन वार्ड 22 के प्रत्याशी अमित वर्मा ने ऐन मौके पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया।
वार्ड 22 में हुआ यू-टर्न
आम आदमी पार्टी ने राजसमंद नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन प्रत्याशी अमित वर्मा ने अचानक यू-टर्न लेते हुए प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका को समर्थन दे दिया।
इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। पार्टी के भीतर इस मामले को लेकर तुरंत शिकायत भी दर्ज कराई गई।
आम आदमी पार्टी ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई
इस पूरे मामले में शिकायत मिलने पर आम आदमी पार्टी संगठन ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की। पार्टी ने अमित वर्मा को निलंबित कर दिया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल ने बताया कि पार्टी ने अमित वर्मा की सदस्यता 6 साल के लिए समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए की गई है।
पार्टी के लिए झटका माना जा रहा
राजसमंद नगर परिषद चुनाव में यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी यहां पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थी।
अभी तक इस मामले में अमित वर्मा या भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढे़:-
पति-पत्नी अलग इकाइयां, पत्नी के बकाए पर पति को नो-ड्यूज से रोक नहीं- हाई कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का जयपुर बम धमाके के आरोपी सरवर आजमी को जमानत देने से इनकार
सत्य निकेतन इमारत हादसे का मुख्य आरोपी हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़ा
बालमुकुंद आचार्य का बड़ा आरोप, देश विरोधी ताकतों के लिए काम रहे है असदुद्दीन ओवैसी