RBSE 10वीं-12वीं एग्जाम फार्म भरने का एक पर मौका, 6 अगस्त है लास्ट डेट

Ashish Bhardwaj | Aug 05, 2026, 10:05 IST
RBSE 10वीं-12वीं एग्जाम फार्म
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम फॉर्म भरने की बिना लेट फीस आखिरी तारीख 6 अगस्त है। इस साल बोर्ड ने फीस में 200 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब तक करीब 15 लाख स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा फीस भी 100 रुपए बढ़ाई गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • RBSE 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की आखिरी तारीख कल।
  • बिना लेट फीस 6 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन।
  • बोर्ड ने परीक्षा फीस में 200 रुपए बढ़ाए।
  • अब 850 रुपए हुई आवेदन फीस, लाखों छात्र भर चुके फॉर्म।
  • दिव्यांग और विशेष छात्रों को फीस में मिलेगी छूट।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं को लेकर एक जरूरी खबर है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम फॉर्म भरने की बिना लेट फीस आखिरी तारीख कल यानी 6 अगस्त है। इस साल बोर्ड ने परीक्षा फीस में 200 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।



अब तक करीब 15 लाख स्टूडेंट्स अपना आवेदन फॉर्म भर चुके हैं। हर साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं।



कितनी है परीक्षा फीस

बिना लेट फीस के आवेदन करने पर फीस 850 रुपए है। यह फीस पहले 650 रुपए थी, जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है।



अगर कोई तय समय पर फॉर्म नहीं भर पाता, तो उसे लेट फीस देनी होगी। 6 अगस्त से 12 अगस्त तक फॉर्म भरने पर 1100 रुपए फीस लगेगी। 13 से 18 अगस्त तक अतिरिक्त लेट फीस के साथ 1350 रुपए देने होंगे।



इसके बाद फीस और बढ़ जाएगी। 19 अगस्त से 24 अगस्त तक दोगुनी फीस के साथ 1700 रुपए जमा करने होंगे। सबसे ज्यादा देरी होने पर यानी 25 अगस्त से 1 सितंबर तक फीस 2350 रुपए तक पहुंच जाएगी।



संशोधन के लिए मिलेगा अलग समय

जो स्टूडेंट्स फॉर्म भरने के बाद उसमें कोई सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय तय किया गया है। आवेदन फॉर्म में संशोधन की तारीख 7 नवंबर से 17 नवंबर के बीच रखी गई है।



प्रैक्टिकल फीस में भी हुई बढ़ोतरी

सिर्फ मुख्य परीक्षा फीस ही नहीं, प्रायोगिक परीक्षा फीस में भी बदलाव हुआ है। बोर्ड ने इसमें 100 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रैक्टिकल परीक्षा फीस 200 रुपए हो गई है। यह फीस हर विषय के लिए अलग-अलग देनी होगी।



किन छात्रों को नहीं देनी होगी फीस

बोर्ड ने कुछ छात्रों को इस फीस से पूरी तरह छूट दी है। विशेष आवश्यकता वाले छात्र इसमें शामिल हैं। दृष्टिबाधित और दिव्यांग परीक्षार्थियों को भी कोई फीस नहीं देनी होगी।



इसके अलावा दो और श्रेणियों को राहत दी गई है। युद्ध में वीरगति को प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के बेटे-बेटियों को फीस से छूट है। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को भी यह छूट मिलेगी। इन सभी छात्रों को सिर्फ 50 रुपए का टोकन शुल्क जमा कराना होगा।



स्कूलों के लिए भी जरूरी सूचना

बोर्ड ने कुछ स्कूलों के लिए भी अहम चेतावनी दी है। जिन स्कूलों की उच्च माध्यमिक स्तर की संबद्धता संबंधी कार्रवाई अभी पेंडिंग है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



अगर यह कार्रवाई समय पर पूरी नहीं हुई, तो नतीजा गंभीर होगा। ऐसे स्कूलों के परीक्षा आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने से जुड़े सभी जरूरी निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।



जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

अगर किसी स्टूडेंट या स्कूल को कोई जानकारी चाहिए, तो बोर्ड ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। बोर्ड कंट्रोल रूम के नंबर 0145-2632866, 2632867 और 2632868 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एसीपी के नंबर 0145-2627454 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



ये खबर भी पढे़:-

5वीं पास निकला करोड़ों के साइबर नेटवर्क का मास्टरमाइंड, कश्मीर तक फैला था जाल



डिप्टी सीएम बनकर फर्जी कॉल करने वाला ऑफिसर सस्पेंड, अफसरों को देता था धमकी



पुलिस से बचने के लिए दो तस्कर चंबल नदी में कूदे, दोनों की हुई मौत



RVUNL में JE, अकाउंटेंट, असिस्टेंट के 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन





Tags:
  • अजमेर
  • परीक्षा फीस
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • RBSE