13 सितंबर को चलेगी रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और ठहराव

Jageshwar prasad | Sept 12, 2026, 18:13 IST
परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को
परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को
रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेल सेवा चलाई है। यह ट्रेन 13 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से सुबह 3:30 बजे और जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को।
  • सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा स्पेशल ट्रेन तीन ट्रिप चलेगी।
  • रेवाड़ी से सुबह 3:30, जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना।
  • सवाई माधोपुर से रात 8:50, दुर्गापुरा से रात 2:30 बजे।
  • SET परीक्षा के लिए है रेलवे की सौगात, कई स्टेशनों पर ठहराव।

रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09707, रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 13 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से 3:30 बजे रवाना होकर 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी।



वापसी में जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके अलावा सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन तीन ट्रिप 12 से 15 सितंबर तक चलेगी।



वापसी की ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09708, जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल दिनांक 13 सितंबर 2026 को जयपुर से 16:30 बजे रवाना होकर 22:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।



यह रेल सेवा मार्ग में हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



ट्रेन में कुल 13 डिब्बे

इस रेल सेवा में 11 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 13 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी राहत है, जिन्हें परीक्षा के दिन जयपुर पहुंचने में आसानी होगी।



सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।



गाड़ी संख्या 05494, सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 12 से 14 सितंबर 2026 तक (03 ट्रिप) सवाई माधोपुर से 20:50 बजे रवाना होकर रात्रि 00:25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।



इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493, दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 13 से 15 सितंबर 2026 तक (03 ट्रिप) दुर्गापुरा से 02:30 बजे रवाना होकर 05:20 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।



ठहराव और डिब्बे

यह रेल सेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।



ये भी पढ़ें:-

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल ने 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान, जानें टाइम-टेबल



सीकर, रींगस समेत 13 प्रमुख शहरों को जोड़ेगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल



राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची



ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना





Tags:
  • स्पेशल ट्रेन
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • रेल सेवा
  • रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन