आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें कब भर सकते है फॉर्म
News In Short
- RPSC ने RAS 2026 के लिए 607 पदों पर भर्ती का किया ऐलान।
- राज्य सेवा के 192 और अधीनस्थ सेवा के 415 पदों के लिए आवेदन।
- ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
- चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
- अभ्यर्थियों को हेल्थ और शिक्षा से जुड़ी जानकारी भरते हुए OTR प्रोफाइल बनाना अनिवार्य।
News In Detail
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं।
आयु और पात्रता
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आयोग की ओर से तय पात्रता मानदंडों के आधार पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य अभ्यर्थियों को RPSC की वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन तिथि और प्रक्रिया
RAS 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होंगे और 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट RPSC Official Site या SSO पोर्टल SSO Rajasthan पर लॉगिन करना होगा।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सिटीजन एप (G2C) > Recruitment Portal में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। OTR के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा की जानकारी और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक पहचान पत्र की डिटेल भरनी होगी। डॉक्युमेंट अपलोड करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया जा सकेगा। ध्यान रहे कि एक बार OTR प्रोफाइल बन जाने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं है।
चयन प्रक्रिया
RAS 2026 में चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे। इसके बाद मेन परीक्षा होगी, जिसमें वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। केवल इन तीन चरणों के आधार पर ही उम्मीदवार का अंतिम चयन होगा।
सिलेबस किया जा चूका है जारी
RAS परीक्षा सिलेबस (Exam Syllabus) RPSC की वेबसाइट पर 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा इसी सिलेबस के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि और स्थान के संबंध में आयोग बाद में सूचनाएँ देगा।
पिछली RAS भर्ती और रिजल्ट
RPSC ने 17 अप्रैल 2026 को RAS-2024 का रिजल्ट जारी किया था। राजस्थान सरकार ने जनवरी में एक लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया था। इसमें RAS 2026 के लगभग 500 पदों की जानकारी दी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि पहले 3 मई 2026 प्रस्तावित की गई थी, लेकिन वैकेंसी खुलने में देरी के कारण नया शेड्यूल जारी किया गया।
परीक्षा शुल्क
RAS 2026 में आवेदन शुल्क (Exam Fee) इस प्रकार है:
सामान्य (General) और क्रीमीलेयर OBC/SC/ST के लिए 600 रुपए। नॉन-क्रीमीलेयर OBC/SC/ST, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (Divyang) के लिए 400 रुपए।
आवेदन के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सही और सटीक जानकारी भरनी होगी। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन के समय OTR नंबर सुरक्षित रखें।
FAQ
- RAS 2026 कितने पदों के लिए भर्ती होगी?
RAS 2026 कुल 607 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। - RAS 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। - RAS 2026 में आवेदन शुल्क (Exam Fee) कितना है?
सामान्य और क्रीमीलेयर OBC/SC/ST के लिए 600 रुपए। नॉन-क्रीमीलेयर OBC/SC/ST, EWS और दिव्यांग के लिए 400 रुपए।
ये खबर भी पढे़:-
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
सात समंदर पार से बरसेगा पिता का प्यार, कोर्ट ने कहा-बच्ची को पिता के प्यार से नहीं रखा जा सकता दूर
आसाराम को हाई कोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, तुरंत सरेंडर के आदेश