सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
News In Short
- RPSC ने सीनियर टीचर परीक्षा 2025 का शेड्यूल किया जारी।
- परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होगी।
- इस भर्ती अभियान के तहत 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- परीक्षा को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया है।
- भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
News In Detail
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। इस भर्ती में 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
चार ग्रुप में आयोजित होगी परीक्षा
आयोग ने विभिन्न विषयों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में विभाजित किया है। इससे परीक्षा प्रबंधन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। हर ग्रुप के लिए अलग-अलग दिन और समय तय किए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
ग्रुप-ए: सोशल साइंस विषय की परीक्षा
ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय शामिल किया गया है। इस ग्रुप के अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ग्रुप-बी: हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा
ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया है। इस ग्रुप के उम्मीदवारों की परीक्षा 13 जुलाई को होगी। सुबह सामान्य ज्ञान की परीक्षा के बाद दोपहर में हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। आयोग ने समय प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ग्रुप-सी: साइंस और संस्कृत विषय
ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत विषयों को शामिल किया गया है। 14 जुलाई को साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ग्रुप-डी: गणित, इंग्लिश और अन्य भाषाओं की परीक्षा
ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय रखे गए हैं। 16 जुलाई को गणित विषय की परीक्षा होगी। यह 3:00 PM से 5:30 PM तक आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को इंग्लिश 10:00 AM से 12:30 PM तक आयोजित होगी। और उर्दू विषय 3:00 PM से 5:30 PM तकपरीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी है। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
आयोग ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी। सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
FAQ
- RPSC सीनियर टीचर परीक्षा 2025 कब होगी?
RPSC सीनियर टीचर परीक्षा 2025 का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। अलग-अलग विषयों के लिए अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। - RPSC सीनियर टीचर भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती के तहत 6500 पदों पर भर्ती निकाली है। - सीनियर टीचर परीक्षा 2025 में कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है?
इस भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह राजस्थान की बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।
ये खबर भी पढे़:-
कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
RPSC Recruitment 2026: स्कूल लेक्चरर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से आवेदन
अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत
दूसरे राज्यों के डॉक्टरों के नाम पर चल रहे हैं अस्पताल, धौलपुर में 12 के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड