एसआई भर्ती में गड़बड़ी: बाबूलाल कटारा के ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार, घर पर पेपर पढ़कर दी थी परीक्षा

Amit Baijnath Garg | Jul 18, 2025, 20:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एसआई की परीक्षा में निलंबित आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के ड्राइवर के बेटे ने लिखित परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन फिजिकल में चयन नहीं हो पाया।

राजस्थान में एसओजी ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए आरपीएससी के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा के चालक के बेटे को गिरफ्तार किया है। कटारा ने लीक पेपर अपने चालक के बेटे को दिलवाया था, जिसे पढ़कर उसने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी।



हालांकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल होने के कारण ड्राइवर का बेटा अंतिम रूप से चयनित नहीं हुआ था। वह अभी राजस्व मंडल कार्यालय, अजमेर में निजी सहायक के पद पर लगा हुआ है। अब एसओजी के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं।



जांच में सामने आया अजय का नाम

एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021के पेपर लीक मामले में आरपीएससी सदस्य रहे कटारा के तत्कालीन चालक नादान सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी की पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसका नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल



एसओजी ने फर्जीवाड़े में देवर-भाभी को किया गिरफ्तार, कांस्टेबल बहन की तलाश



अब तक 117 आरोपी गिरफ्तार

जांच में नाम सामने आने के बाद अजय प्रताप सिंह को एसओजी ने पूछताछ के लिए तलब किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में जांच जारी है। इस मामले में कटारा और उसके भांजे विजय डामोर को भी एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी है।



FAQ

  1. 1. एसआई परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा कैसे हुआ?
    एसओजी की जांच में यह खुलासा हुआ कि बाबूलाल कटारा ने अपने ड्राइवर के बेटे अजय प्रताप सिंह को लीक हुए पेपर दिलवाए थे, जिन्हें उसने सरकारी बंगले पर पढ़ा और लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की।
  2. 2. अजय प्रताप सिंह का चयन क्यों नहीं हुआ?
    अजय प्रताप सिंह ने लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन वह फिजिकल परीक्षा में असफल हो गया, जिसके कारण उसका अंतिम चयन नहीं हो सका।
  3. 3. इस मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
    इस मामले में अब तक 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें बाबूलाल कटारा और उनके भांजे विजय डामोर भी शामिल हैं।

thesootr links



मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • बाबूलाल कटारा
  • पेपर लीक
  • एसआई भर्ती परीक्षा 2021
  • एसओजी
  • ड्राइवर का बेटा