RVUNL में JE, अकाउंटेंट, असिस्टेंट के 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन
समझें क्या है पूरा मामला
- बिजली निगमों में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, कल से आवेदन शुरू।
- JE, अकाउंटेंट और असिस्टेंट के पद, 25 अगस्त तक करें आवेदन।
- इलेक्ट्रिकल JE के 727 पद, RVUN में मैकेनिकल के भी 110 अवसर।
- 5 राज्य विद्युत निगमों में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका।
- 23,700 से शुरू होगा वेतन, 33,800 तक पाने का मिलेगा अवसर।
राजस्थान की पांच बिजली निगमों ने मिलकर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 2005 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो रही है। अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 है।
कितने पद और किन-किन पदों पर?
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने 5 विद्युत कंपनियों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JdVVN शामिल हैं ।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
जूनियर इंजीनियर: संबंधित विषय में 4 वर्षीय बीई/बीटेक या एएमआईई (AMIE) की डिग्री आवश्यक है। डिग्री एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दस्तावेज़ सत्यापन के समय डिग्री प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
जूनियर अकाउंटेंट: के अनुसार, अभ्यर्थी के पास वाणिज्य में स्नातक डिग्री या आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई का इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। एमबीए या एम.कॉम भी मान्य है। साथ ही, 'ओ' लेवल या आरएससीआईटी (RSCIT) जैसी कंप्यूटर योग्यता भी अनिवार्य है।
जूनियर असिस्टेंट: सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, 'ओ' लेवल या आरएससीआईटी (RSCIT) जैसी कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए ।
पूर्व सैनिकों के लिए कंप्यूटर योग्यता आवेदन के समय अनिवार्य नहीं है, लेकिन चयन के बाद ज्वाइनिंग से पहले इसे हासिल करना होगा।
उम्र सीमा क्या है?
जूनियर इंजीनियर: 21 से 40 वर्ष
जूनियर अकाउंटेंट व असिस्टेंट: 18 से 40 वर्ष
हालांकि, RVPN में JE (इलेक्ट्रिकल) के लिए 43 वर्ष तक की छूट है में अलग जानकारी है, इसलिए मूल विज्ञापन की पुष्टि करें।
आयु में छूट: एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस (EWS) को 5 साल, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल, इन्हीं वर्गों की महिलाओं को 10 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांगों को 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों को 15 साल की छूट है।
आवेदन फीस क्या है?
सामान्य वर्ग: ₹1000 (जीएसटी सहित)
एससी/एसटी/बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस (EWS)/दिव्यांग/सहरिया: ₹500 (जीएसटी सहित)
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा । इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
परीक्षा पैटर्न: ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न
समय: 2 घंटे
नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती (प्रत्येक विषय के लिए)
1. जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए परीक्षा
भाग A (60% भार): संबंधित इंजीनियरिंग विषय
भाग B (40% भार): रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी
2. जूनियर अकाउंटेंट (JA) के लिए परीक्षा
भाग A (60% भार): अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग आदि विषय (स्नातक स्तर)
भाग B (40% भार): रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी
3. जूनियर असिस्टेंट (JA/CA) के लिए परीक्षा
प्रथम चरण (प्री-एग्जाम): केवल स्क्रीनिंग के लिए (कोई भार नहीं)
द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा): 40% भार
तृतीय चरण (टाइपिंग टेस्ट): 60% भार
परीक्षा विषय: रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी
महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक
आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2025 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन समाप्ति: 25 अगस्त 2025 (रात 12:00 बजे)
ये भी पढ़ें:-
SI भर्ती-2021 में 7.97 लाख थे, लेकिन री-एग्जाम में सिर्फ 2.30 लाख की रुचि
RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
परीक्षा हॉल में ठप होंगे मोबाइल और ब्लूटूथ के सिग्नल, RSSB लगाएगा हाई-टेक जैमर