परीक्षा हॉल में ठप होंगे मोबाइल और ब्लूटूथ के सिग्नल, RSSB लगाएगा हाई-टेक जैमर
Jageshwar prasad | Jul 23, 2026, 15:28 IST
परीक्षा हॉल में जैमर से ठप होंगे मोबाइल-ब्लूटूथ सिग्नल
आरएसएसबी अब अपनी भर्ती परीक्षाओं में जैमर भी तैनात करेगा। इसकी शुरुआत 24 जुलाई को होने वाली महिला पर्यवेक्षक परीक्षा से हो रही है। प्रयोग सफल होने पर भविष्य में सभी परीक्षाओं में इसका इस्तेमाल होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- आरएसएसबी अब अपनी भर्ती परीक्षाओं में जैमर भी तैनात करेगा।
- शुरुआत 24 जुलाई को होने वाली महिला पर्यवेक्षक परीक्षा से।
- फिलहाल 20 परीक्षा केंद्रों में प्रयोग के रूप में लगेंगे जैमर।
- नकल के इरादे से लाए गए ब्लूटूथ, ईयरफोन या मोबाइल डैड हो जाएंगे।
आरएसएसबी इसी 24 जुलाई को होने वाली महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में हाई-टेक सिग्नल साइलेंसर जैमरतैनात करेगा। इससे परीक्षा हॉल में नकल के इरादे से लाए गए ब्लूटूथ, ईयरफोन या मोबाइल डैड हो जाएंगे।
20 केंद्रों से होगी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
बोर्ड का मानना है कि यद्यपि अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग और बहुस्तरीय सुरक्षा जांच पहले से ही लागू हैं। फिर भी कोई अभ्यर्थी छोटा डिवाइस या ब्लूटूथ गैजेट परीक्षा हॉल में ले जाने सफल हो जाता है तो ये जैमर उन सभी इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों को पूरी तरह ठप कर देंगे। यानी गैजेट अंदर पहुंच भी गया तो भी वह केवल एक बेकार प्लास्टिक का टुकड़ा बनकर रह जाएगा।
बायोमेट्रिक से लेकर हैंडराइटिंग तक
बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग: बोर्ड ने जनवरी 2025 से परीक्षाओं में बायोमेट्रिक सत्यापन और चेहरे की पहचान प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया था। इससे किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले मुन्नाभाइयों पर लगाम लगी।
हैंडराइटिंग सैंपल: वर्ष 2024 से बोर्ड ने सुरक्षा जांच के समय सभी अभ्यर्थियों से लिखावट के नमूने लेना शुरू किया था, ताकि बाद में किसी भी प्रकार के संशय होने पर लिखावट का मिलान किया जा सके।
सेंटर्स और हॉलों की वीडियोग्राफी: परीक्षा केंद्रों में होने वाली निरंतर वीडियोग्राफी से यह सुनिश्चित हो चुका है कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या नकल का प्रयास करता है, तो उसे बाद में भी आसानी से ट्रेस करके वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
क्या सभी परीक्षाओं में लगेंगे जैमर?
बोर्ड के अनुसार यदि यह नया प्रयोग पूरी तरह सफल रहता है और सिग्नल ब्लॉकिंग प्रभावी साबित होती है, तो बोर्ड जल्द ही एक टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जैमर तकनीक को स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-
RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं
आरएसएसबी की भर्तियां: एक-एक सीट के लिए हजारों आवदेन, 3 भर्तियों में 3 लाख फार्म
12 हजार अधिक पदों के लिए आए ढाई लाख आवेदन, आरएसएसबी ने की 5 भर्ती की प्रक्रिया शुरू
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj