RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Jageshwar prasad | Published:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द PTI के 900 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द PTI के 900 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगा। जून के आखिरी हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। B.P.Ed., D.P.Ed. या C.P.Ed. जरूरी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में PTI के 900 पदों पर होगी भर्ती।
- जून 2026 के आखिर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
- 13 सितंबर को होगी भर्ती परीक्षा, आयु 18 से 40 साल।
- B.P.Ed., D.P.Ed. या C.P.Ed. वाले कर सकते हैं आवेदन।
- आवेदन पोर्टल खुलने के बाद 1 महीने का मिलेगा समय।
जून के आखिरी हफ्ते तक ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 1 महीने का समय मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
900 पद, जून अंत में खुलेगा पोर्टल
जून के आखिरी हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 1 महीने का समय मिलेगा।
13 सितंबर को होगी परीक्षा
क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
दूसरी, राजस्थान सरकार और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी NCTE (National Council for Teacher Education) के निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में निम्न में से कोई एक डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
B.P.Ed. (Bachelor of Physical Education) यानी शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री, D.P.Ed. (Diploma in Physical Education) यानी शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, या C.P.Ed. (Certificate in Physical Education) यानी शारीरिक शिक्षा में प्रमाणपत्र - इनमें से कोई एक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा - 18 से 40 साल
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और विभिन्न श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
FAQ
- राजस्थान PTI भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
12वीं पास और शारीरिक शिक्षा में B.P.Ed., D.P.Ed. या C.P.Ed. डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 साल है जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। - राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा कब होगी?
RSSB के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार PTI भर्ती परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। जून के आखिरी हफ्ते में आवेदन शुरू होंगे और अभ्यर्थियों को करीब 1 महीने का समय मिलेगा। - राजस्थान PTI भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल करीब 900 पद प्रस्तावित हैं। नोटिफिकेशन जारी होने पर पदों की सटीक संख्या और श्रेणीवार विवरण सामने आएगा।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान SET 2026 की पात्रता, फीस और परीक्षा पैटर्न, सब कुछ यहां जानें
मांड गायिका गवरी देवी का निधन, अंतिम समय तक रहीं सक्रिय
बर्थ सर्टिफिकेट में नाम दर्ज कराने की आखिरी छूट खत्म, जानिए क्यों?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari